होम / MP POLITICS: मदसौर दौरे पर पहुंचे दिग्विजय सिंह कहा- हम प्रदेश के लिए नहीं बल्कि भाजपा के लिए कोरोना वायरस है

MP POLITICS: मदसौर दौरे पर पहुंचे दिग्विजय सिंह कहा- हम प्रदेश के लिए नहीं बल्कि भाजपा के लिए कोरोना वायरस है

• LAST UPDATED : April 28, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), Digvijaya Singh,MP:मदसौर दौरे पर आए पूर्व मुख्यमंत्री एंव राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने मीडिया से चर्चा में इशारों ही इशारों में कांगेस के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष खडगे के प्रधानमंत्री मोदी पर दिये बयान का समर्थन भी किया है। साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा दिए गए कोरोना वाले बयान पर जवाब देते हुए कहा कि हम प्रदेश के लिए नहीं बल्कि भाजपा के लिए कोरोना वायरस है।

  • शिवराज सिंह ने कसा था तंज
  • चुनाव की तैयारी

शिवराज सिंह ने कसा था तंज

बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए कहा था कि प्रदेश को जितना नुक़सान कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने दिया उससे अधिक इन नेताओं ने राज्य को नुकसान पहुंचाया है। जिसके बाद से कांग्रेस के नेताओं द्वारा इस बयान का विरोध किया जा रहा है।

चुनाव की तैयारी

दिग्विजय सिंह को चुनाव से पहले मैदान पर उतर कर काम करने को आदेश दिया गया है। जिसके लिए दिग्विजय सिंह हर रोज प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में दौरा कर रहें हैं। यहां उन्होंने लोगों से मिलकर उनसे बात की है। साथ ही साथ अपने पार्टी के लोगों के साथ बैठक भी किया है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox