India News (इंडिया न्यूज़), Digvijay singh statement on bajrang dal: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कुछ दिनों का समय बचा है। इसी बीच हिन्दुत्व को लेकर बहस तेज होती जा रही है। अभी कुछ दिनों पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भारत को हिंदु राष्ट्र को लेकर अपना बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि भारत को हिंदु राष्ट्र बनाने की जरुरत नहीं है। यहां 80 फीसदी हिंदु आबादी के लोग हैं। जिसके बाद से बीजेपी द्वारा लगातार बयान आ रहा है।
कमलनाथ के बयान के बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बयान चर्चे में हैं। उन्होंने बजरंग दल को लेकर कहा कि प्रदेश में अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो बजरंग दल पर बैन नहीं लगाया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि बजरंग दल में अगर अच्छे लोग हों तो कोई दिक्कत नहीं है। वहीं अगर किसी भी संस्था में गुंडा तत्व जो देश में दंगा- फसदा कराते हो, उन्हें नहीं छोड़ा जाएगा। वहीं बीजेपी ने आरोप लगाया है कि चुनाव आते ही कांग्रेस सॉफ्ट हिन्दुत्व की राह पर चलने लगी है।
बता दें कि दिग्विजय सिंह ने कमलनाथ के दिए बयान का बीच बचाव करते हुए कहा था कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने बीजेपी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि हिन्दुत्व शब्द के जन्मदाता सावरकर ने भी कभी सॉफ्ट या हार्ड हिन्दुत्व के बारे में नहीं बताया है। संविधान की शपथ लेने वाले लोगों को हिन्दुत्व की बात करने से पहले इस्तीफा दे देना चाहिए। वहीं बीजेपी पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग मेरे और कमलनाथ के बीच विवाद करवाना चाहते हैं। हम चार दशक से साथ काम कर रहे हैं। हमें कोई भी अलग नहीं करवा पाया है।
Also Read: पन्ना विधानसभा सीट से एक बार फिर चुनावी मैदान में उतरेगी पूर्व मंत्री महदेले!