होम / हारी हुई सीटों को ‘साधने’ की दिग्विजय सिंह की कवायद, दिग्विजय सिंह का आज उज्जैन दौरा

हारी हुई सीटों को ‘साधने’ की दिग्विजय सिंह की कवायद, दिग्विजय सिंह का आज उज्जैन दौरा

• LAST UPDATED : April 21, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Bhopal Breaking, उज्जैन: मध्यप्रदेश में हारी हुई सीटों कांग्रेसी नेत दिग्विजय सिंह का दौरा लगातार जारी है। जिसके चलते मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शुक्रवार को उज्जैन के दौरे पर रहेंगे।

उनकी यह उज्जैन यात्रा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत महत्वपूर्ण मानी जा रहा है। वह शहर की दोनों विधानसभा में दो-दो बैठक करेंगे।

दिग्गी उज्जैन उत्तर व दक्षिण विधानसभा का करेंगे दौरा

दिग्गी आज उज्जैन जिले की उज्जैन उत्तर व दक्षिण विधानसभा का दौरा करेंगे। कांग्रेस परंपरागत रूप से हार रही सीटों पर कार्यकर्ताओं को एक्टिव करने की कोशिश कर रही है। जिसके चलते दिग्विजय सिंह पार्टी के नाराज कार्यकर्ताओं से भील संवाद करने वाले है।

यह बैठक हीरामिल की चाल रोड पर स्थित एक मैरिज हॉल में आयोजित होगी। कांग्रेस द्वारा उज्जैन जिले की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री और विधायक जयर्वद्धन सिंह को दी है। वह दिग्विजय सिंह के बेटे है। दिग्विजय की यात्रा को लेकर दावेदारों ने भी अपने शक्ति प्रदर्शन की कोई कसर नहीं छोड़ी है।

ये भी पढ़ेंं: दिग्विजय सिंह का छलका दर्द, बोले- ‘हमारा संगठन कमजोर!

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox