होम / Digvijay vs scindia: जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल हुए सिंधिया, कहा- ‘कांग्रेसी आए तो 2003 का नारा लगाना’

Digvijay vs scindia: जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल हुए सिंधिया, कहा- ‘कांग्रेसी आए तो 2003 का नारा लगाना’

• LAST UPDATED : September 15, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Digvijay vs scindia: किसी भी राज्य का विधानसभा चुनाव उस राज्य के लिए एक पर्व जैसा होता है। पक्ष-विपक्ष दोनों की ओर से लगातार सभाएं आयोजित की जाती है। रैली और रोड शो का भी आयोजन किया जाता है। साथ ही चुनावी साल में प्रदेश की जनता हीं जनार्दन माने जाते हैं। उनकी मांगों और उनकी बातों का काफी महत्व होता है। इस समय एक पोस्ट और एक चिट्ठी से पूरी सत्ता में बवाल मच जाता है।

इस साल के मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले इसका उदाहरण हमने कई बार देखा है। चाहे वो सीधी कांड हो या फिर आदिवासीयों से जुड़ा कोई दुसरा मुद्दा, सरकार इस वक्त जनता जनार्दन के पैर पखारने में लगी है। साथ ही राजनीतिक बयानबाजी का दौर भी जारी है।

  • शिवराज सिंह के योजनाओं के बदलौत प्रदेश के 9 करोड़ लोगों की आय में बढ़ोतरी
  • साल 2003 में मध्य प्रदेश पर कितना कर्ज था और आज के समय में प्रदेश कितना कर्ज में डूब चुका?

सिंधिया का निशाना

इसी क्रम में आज केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया राजगढ़ में जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जमकर कांग्रेस पर निशाना साधने के साथ ही भाजपा के तारीफ में पूल बांधा हैं। उन्होंने कहा कि “जब कांग्रेस के लोग आए तो उन्हें 2003 का नारा लगाकर संदेश देना कि उस समय मध्य प्रदेश के लोगों की प्रति परिवार आय 11000 रुपए थी जो बढ़कर अब 140000 रुपए हो गई है।” आगे उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि “भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 18 सालों में सभी वर्गों का विकास किया है।” उनहोंने शिवराज सरकार काल की तुलना दिग्विजय सिंह समय से करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के योजनाओं के बदलौत प्रदेश के 9 करोड़ लोगों की आय में बढ़ोतरी हुई है।

कांग्रेस का पलटवार

वहीं सिंधिया के इस बयान पर कांग्रेस का पलटवार भी आना शुरु हो गया है। इस आरोप पर पलटवार करते हुए कांग्रेसी नेता और पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने कहा कि उन्हें जनता को यह भी बताना चाहिए था कि साल 2003 में मध्य प्रदेश पर कितना कर्ज था और आज के समय में प्रदेश कितना कर्ज में डूब चुका है। उन्हें यह भी बताना चाहिए था कि साल 2003 में पेट्रोल, डीजल और महंगाई का क्या हाल था? उन्होंने आगे अपने सवाल का खुद जबाव देते हुए कहा कि उस समय प्रदेश पर 25000 करोड़ का कर्ज था जो कि अब बढ़कर लगभग 4 लाख करोड़ पहुंच चुका है।

दिग्विजय सिंह का तंज

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एक दूसरे के प्रतिद्वंद्वि माने जातें हैं। जब भी सिंधिया को मंच मिला है, उन्होंने दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साध है। वहीं दिग्विजय सिहं भी आए दिन सिंधिया पर कटाक्ष करते रहते हैं। अभी कुछ दिनों पहले हीं दिग्विजय सिंह ने एक मंच से सिंधिया पर तंज कसते हुए कहा था कि सिंधिया जंहा भी रहते हैं ईमानदारी से रहते हैं।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox