होम / Digvijaya Singh: 2000 के नोट को लेकर दिग्विजय सिंह ने किया सवाल, पूछा फिजूलखर्जी का जिम्मेदार कौन

Digvijaya Singh: 2000 के नोट को लेकर दिग्विजय सिंह ने किया सवाल, पूछा फिजूलखर्जी का जिम्मेदार कौन

• LAST UPDATED : May 21, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Digvijaya Singh: शुक्रवार को RBI के द्वारा ये घोषणा किया गया कि 2,000 रुपये के नोट को चलन से बाहर किया जा रहा है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 2000 रुपये के नोट को ‘क्लीन नोट पॉलिसी’ के तहत बंद करने का फैसला किया है। RBI 2,000 रुपये के नोटों को सर्कुलेशन के द्वारा वापस लेगी। जिसे लेकर विपक्ष लगातार सरकार से सवाल कर रही है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सरकार पर हमल किया है।

  • काला धन वाले लोगों के साथ हैं मोदी
  • गरीब और मजदूर के खिलाफ

दिग्विजय सिंह का तीखा सवाल

उन्होंने ट्वीट करते हुए कहाकि 2000 का नोट बदलने के लिए 4 महीने का समय दिया गया है। जिससे साबित हो गया कि सरकार केवल अमीर लोगों के साथ है। साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि दलालों ने शेयर लेकर 500 के पुराने नोट 350 और 400 रुपए में खरीदे हैं। वहीं 1000 रुपए के पुराने नोटों को 750 और 800 रुपए में खरीदे है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नोटबंदी करने की क्या वजह बताई थी। भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा। आतंकवाद खत्म हो जाएगा। काला धन बाहर आयेगा। नकली नोट बेकार हो जाएंगे। तो क्य़ा ये सारे उद्देश पूरे हो गए? जिसका जवाब देते हुए उन्होंने दिया कि नहीं हुए।

करोड़ो रुपए का काला धन

दिग्विजय सिंह ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि इस चीज से साबित होता है कि सरकार गरीब मजदूर, किसान और छोटे व्यापारी के खिलाफ है। मोदी और शाह केवल उन्लोगों के साथ है जिनके पास करोड़ो रुपए का काला धन है।

Also Read: कनार्टक चुनाव के बाद अब मध्यप्रदेश में डीके दिखाएंगे अपना जलवा..जानें कांग्रेस की नई स्ट्रेटेजी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox