होम / Doctor strike in mp: मध्यप्रदेश के हजारों डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर..जानें डॉक्टरों की मांगें

Doctor strike in mp: मध्यप्रदेश के हजारों डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर..जानें डॉक्टरों की मांगें

• LAST UPDATED : May 3, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Doctor strike in mp: मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिलों में लगभग 15 हजार डॉक्टर हड़ताल पर हैं। जिसके कारण आम नागरिक और मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर के आभाव में मरीज प्राइवेट अस्पताल की ओर भाग रहें हैं। कई मरीजों का ऑपरेशन भी टाल दिया गया है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि आखिर डॉक्टर क्यूं हड़ताल पर हैं? आपको बता दें कि डॉक्टरों ने अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचना के लिए ये सास्ता अपनाया है।

  • अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है डॉक्टर
  • छह मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं डॉक्टर

अपनी वादे से मुकरी सरकार

डॉक्टरों का कहना है कि बीते 31 मार्च को सरकार से उनकी बातचीत हुई जिसमें उन्होंने यह भरोसा दिलाया था कि हमारी पहली मांग ( केंद्र के तर्ज पर डीएसीपी लागू करना) को लेकर फरवरी के महिने में उच्च स्तरीय टीम गठित की गई थी। लेकिन अबतक इस मुद्दें पर कोई भई फैसला नहीं लिया गया है। सरकार अब अपने वादे से पीछे हट रही है।

डॉक्टर की प्रमुख मांगें

  • दूसरे राज्यों की तरह प्रदेश के डॉक्टरों को भी डीएसीपी योजना का लाभ मिले
  • मेडिकल विभागों में तकनीकी विषयों पर प्रशासनिक अधिकारियों का हस्तक्षेप खत्म किया जाए।
  • जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के ग्रेजुएशन के बाद ग्रामीण सेवा बॉन्ड राशि और ट्यूशन फीस को कम किया जाए
  • स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत समस्त बंधपत्र डॉक्टरों की सैलरी समकक्ष संविदा डॉक्टरों के तर्ज पर किया जाए…अन्य

ALSO READ:-  कांग्रेस करेगी MP में भी बजरंग दल बैन?

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox