प्रदेश की बड़ी खबरें

Doctors warned to go on strike: संविदा स्वास्थ्य कर्मी पहले से हड़ताल पर, डॉक्टरों ने भी दी हड़ताल पर जानें की धमकी

India News (इंडिया न्यूज़), Doctors warned to go on strike: प्रदेश सहित खंडवा में स्वास्थ्य सेवाएं चरमराने लगी हैं। पिछले 10 दिन से संविदा स्वास्थ्य कर्मी पहले ही हड़ताल पर हैं। अब 3 मई यानी कल से डॉक्टर भी हड़ताल पर जा रहे हैं और 6 मई से ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाली एएनएम ने भी हड़ताल पर जाने के की चेतावनी दे दी है । कुल मिलाकर आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं लड़खडाने वाली है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी भी अब उम्मीदों पर ही भरोसा कर रहे हैं।

  • 2018 की नीति के तहत 90% मेहनताना की मांग
  • मजबूरीवस हड़ताल पर जा रहें हैं डॉक्टर

सरकार नहीं सुन रहीं हमारी बातें

खंडवा में डॉक्टर ने आज 2 घंटे कलम बंद हड़ताल की और कल से पूरी तरह हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। डॉक्टरों का कहना है कि फरवरी में भी उन्होंने सरकार को चेताया था लेकिन शासन ने सिर्फ आश्वासन ही दिया कोई आदेश नहीं निकाले। डॉक्टरो ने कहा कि उनकी सिर्फ एक ही मांग है, शासन को उसे गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह मजबूरीवस हड़ताल पर जा रहे हैं ।

क्रियान्वयन अधर में लटकी

संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि वह पिछले 15 से 20 साल से काम कर रहे हैं। लेकिन शासन स्तर पर अभी तक कोई स्थाई हल नहीं निकल पाया। स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि या तो सरकार नियमित करें या 2018 की नीति के तहत उन्हें 90% मेहनताना दिया जाए। स्वास्थ्य कर्मियों के हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन अधर में लटक गया है।

यह भी पढ़े-  बुरहानपुर की युवती को अगवा कर इंदौर के मनचलों ने किया दुष्कर्म

shanu kumari

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago