Droupadi Murmu
India News (इंडिया न्यूज़), Droupadi Murmu: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज से ‘उत्कर्ष’ और ‘उन्मेष ‘ उत्सव का शुभारंभ हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस उत्सव का शुभारंभ किया है। उनके आगमन पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वागत किया। द्रौपदी मुर्मू ने इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलित कर के की है। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें शॉल भेंट कर स्वागत किया है।
बता दें कि इस कार्यक्रम को काफी भव्य तरीके मनाने की तैयारी की गई है। जिसके लिए देश के 36 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों से लगभग 800 कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। बता दें कि यह उत्सव एशिया का सबसे बड़ा साहित्यिक उत्सव है। इस कार्यक्रम का प्रसारण संगीत नाटक अकादमी के फेसबुक और यूट्यूब चैनल के साथ-साथ संस्कृति विभाग के फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर भी किया जा रहा है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारे देश में मूलभूत एकता है। इस उत्सव के माधयम से हमारे कलाकार कुछ बेहतर लेकर आतें हैं। हमारा प्रदेश संगीत की स्थली रही है। यह धरती साहित्यकारों और कलाकारों की प्रिय भूमि रही है। यहां राजशेखर, भृर्तहरि, कालिदास, बिहारी जैसे रत्न हुए हैं। इनका नाम लेकर मुझे गर्व महसूस हो रहा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत एक प्राचीन देश है। दुनिया के अलग-अलग देशों में जब सभ्यता का सूर्योदय नहीं हुआ था, तब हमारे देश में वेदों की रचना हो गई थी। यह वो धरती है जिसने समस्त विश्व को वसुधैव कुटुंबकम का संदेश दिया है। यहां का हर इंसान सबके मंगल की कामना करता है।
Also Read: गुलामी के चिन्हों को हटाकर सच्चाई उजागर करने का समय-प्रज्ञा ठाकुर
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…