Dumna Airport: जबलपुर में हवाई विरोध, इस ऐलान से मचा हड़कंप!

India News MP (इंडिया न्यूज), Dumna Airport: मध्य प्रदेश की संस्कृति नगरी जबलपुर में देश के सबसे अनोखे आंदोलन की तैयारी है। यहां की जनता 6 जून को डुमना एयरपोर्ट पर ‘नो फ्लाईंग डे’ मनाएगी। इस दिन किसी भी विमानन कंपनी की फ्लाइट का टिकट नहीं लिया जाएगा।

वायुसेना संघर्ष समिति ने जानकारी दी

इस आंदोलन की पहल वायुसेवा संघर्ष समिति कर रही है। समिति के सदस्यों का कहना है कि जबलपुर से पहले 14-16 फ्लाइट्स चलती थीं, जो मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, दिल्ली जैसे शहरों तक उड़ान भरती थी। लेकिन धीरे-धीरे सभी फ्लाइट्स बंद हो गईं।
हाल ही में 450 करोड़ रुपये की लागत से डुमना एयरपोर्ट का विस्तारीकरण किया गया है। लेकिन अब यहां से सिर्फ पांच फ्लाइट्स ही उड़ान भरती हैं। इससे जबलपुर की जनता को बड़े शहरों में जाने-आने में परेशानी हो रही है।
गुस्साई जनता ने दी चेतावनी (Dumna Airport)
समिति के सदस्यों ने जबलपुर के लोगों से अपील की है कि वे 6 जून को किसी भी विमानन कंपनी का टिकट न खरीदें। इंडिगो की मुंबई फ्लाइट भी अचानक बंद हो गई थी। जबलपुर की जनता विमानन कंपनियों से नाराज है और उन्हें चेतावनी दी है कि अगर फ्लाइट्स नहीं चलाईं गईं, तो आगे बड़ा आंदोलन होगा।

डुमना एयरपोर्ट का अस्तित्व खतरे में

समिति का कहना है कि अगर समय रहते फ्लाइट्स नहीं चलाई गईं, तो जबलपुर का महंगा एयरपोर्ट सफेद हाथी बनकर रह जाएगा। वहीं, नगर निवासियों को भी दूसरे शहरों में जाने में परेशानी होगी। समिति के लोग इस लड़ाई को लंबा खींचने के लिए तैयार हैं।

Also Read:

Veshali Dhanik

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago