होम / Durgesh Keswani: बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी का कांग्रेस पर हमला, कहा-कमलनाथ ने 973 वचन दिए और एक भी पूरा नहीं किया

Durgesh Keswani: बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी का कांग्रेस पर हमला, कहा-कमलनाथ ने 973 वचन दिए और एक भी पूरा नहीं किया

• LAST UPDATED : September 20, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Durgesh Keswani: मध्यप्रदेश चुनाव से पहले बीजेपी जन आर्शीवाद यात्रा ने रफ्तार पकड़ी हुई है। इसकी क्रम में बीजेपी मध्य प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी, आगामी जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस किया है। उन्होंने बताया कि 22 सितंबर को यह यात्रा दमोह होते हुए निवाड़ी पहुंचेगी। जिसमें करीब 110 किलोमीटर की पैदल यात्रा में देश के बड़े नेता शामिल रहेंगे।

  • कांग्रेस को अपना ढोंग बंद करना चाहिए
  • 110 किलोमीटर की पैदल यात्रा में देश के बड़े नेता शामिल

कमलनाथ के 973 वचन

वहीं उन्होंने कांग्रेस की आक्रोश यात्रा को लेकर कहा कि बुंदेलखंड में यात्रा निकाल रहे अरुण यादव खुद आक्रोश में है। वह कहते हैं कि वह फसल बोते हैं और काट कोई और ले जाता है। सत्ता प्राप्त करने के लिए कमलनाथ ने 973 वचन दिए लेकिन एक भी पूरा नहीं किया। आगे उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस को अपना ढोंग बंद करना चाहिए।

कांग्रेस पर जमकर हमला

वहीं दिग्विजय सिंह के ट्वीट एमपी खुशहाली रैंकिंग के सवाल पर कहा दिग्विजय आधारहीन बातें करते हैं। रैंकिंग में हम बहुत अच्छे हैं। यहां पर कैपटा इनकम बढ़ रहा है। कमलनाथ के जन आशीर्वाद यात्रा पर उठाए गया सवाल पर कहा कि हम 20 साल से सरकार में हैं। बीच के 15 माह निकाल दिए जाए तो। जनता हमें 20 साल से आशीर्वाद दे रही है। अमित शाह ने अपना रिपोर्ट कार्ड पेश किया है। लेकिन कांग्रेस कभी अपना रिपोर्ट कार्ड नहीं पेश करती।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox