होम / आठवां भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव भोपाल में होगा आज से शुरू होगा शुरू

आठवां भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव भोपाल में होगा आज से शुरू होगा शुरू

• LAST UPDATED : January 21, 2023

भोपाल। India International Science Festival will start from today: मध्य प्रदेश के भोपाल में मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में 21 जनवरी से 24 जनवरी तक आठवें भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव-2022 (IISF का आयोजन किया जाएगा। एक अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और राज्य के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा की उपस्थिति में होगा।

यह है IISF के आयोजन का उद्देश्य

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग और मध्य प्रदेश सरकार कि ओर से कार्यक्रम को आयोजित किया गया है। जिसका विषय ‘अमृत काल की ओर अग्रसर’ होना है। साथ ही इसका उद्देश्य बहुभाषी वैज्ञानिक साहित्य, विज्ञान कविता, विज्ञान नाटक और लोक कला के माध्यम से विज्ञान को बढ़ावा देना, जनता के बीच वैज्ञानिक सोच उत्पन्न करना है। इस मौके पर वैज्ञानिक ज्ञान के प्रभावी संचार में आने वाली चुनौतियों और भविष्य की के विषय में चर्चा कि जाएगी।

15 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे

त्योहार की थीम पर आधारित एक मेगा विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी सहित पंद्रह कार्यक्रम होंगे। विज्ञानिका का उद्देश्य आज उपलब्ध मीडिया चैनलों के माध्यम से प्रसारित प्रभावी विज्ञान साहित्य के माध्यम से विज्ञान को देश के कोने-कोने तक ले जाना है। इसमें देश के विभिन्न हिस्सों से 8,000 से अधिक प्रसिद्ध वैज्ञानिक भाग लेंगे।

यह भी पढ़ें : कुशती विवाद पर बोले केंद्रीय मंत्री वी.के. सिंह, मामला राजनीतिक ज्यादा और पहलू कम

Connect With Us: Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox