India News (इंडिया न्यूज़), Ekatma Dham: कुछ दिनों पहले तक बारिश ना होने के कारण परेशान किसान अपनी जान देने तक की बात कर रहे थें। आज यही बारिश लोगों के परेशानी की वजह बन गई है। बता दें कि मध्यप्रदेश के खंडवा में लगातार तीन दिनों से बारिश के कारण आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा अनावरण का कार्यक्रम को टाल दिया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक भारी बारिश का अनुमान है, जिसके कारण कार्यक्रम को पोस्टपोन करना पड़ा है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिहं चौहान ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि अब अनावरण कार्यक्रम 21 सितंबर को किया जाएगा।
बता दें कि कुछ दिनों पहले तक बारिश ना होने के कारण परेशान किसान सरकार से बिजली सुविधा की मांग कर रहे थें। जिसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिहं चौहान ने भगवान महाकाल और भगवान ओंकारेश्वर से बारिश को लेकर प्रार्थना किया था। साथ ही विशेष पूजा भी रखी गई थी। जिसके बाद से प्रदेश में लगातार बारिश की ख़बर आ रही है। मुख्यमंत्री ने अपनी इस खुशी को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि भगवान महाकाल और भगवान ओंकारेश्वर के कृपा से प्रदेश में अच्छी बारिश होनी शुरु हो गई है। साथ ही मां नर्मदा डैम भी भर गए है। जिससे किसानों में खुशी की लहर है।
साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी है कि बारिश के कारण आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा अनावरण के कार्यक्रम को टाल दिया गया है। अब ये कार्यक्रम 18 सितंबर के बजाए 21 सितंबर को किया जाएगा। सारा कार्यक्रम ठीक उसी तरीके से होगा जिस तरीके से पहले तय किया गया था, केवल तारीख में बदलाव किए गए हैं।
Also Read: