प्रदेश की बड़ी खबरें

Fake mark sheet gang: फर्जी मार्कशीट गिरोह में दो और आरोपी गिरफ्तार, तीस हजार से लाख रुपए तक बेचते थें मार्कशीट

India News (इंडिया न्यूज़), Fake mark sheet gang: इंदौर के विजय नगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 2 लोगों को पकड़ा था और उन्हीं की निशानदेही पर पुलिस ने यूनिवर्सिटी सहित फर्जी मार्कशीट से जुड़े दलालों को भी पकड़ा है। जिनसे अब पुलिस द्वारा तमाम पहलुओं में पूछताछ की जा रही है।

  • आरोपियों से पूछताछ जारी
  • आरोपीयो के बैंक अकाउंट की जांच जारी

निशानदेही पर दो आरोपी गिरफ्तार

इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में घर से संचालित कर रहे जाली मार्कशीट कांड मामले में पुलिस द्वारा दो लोगों को पहले पकड़ा गया था। अब इस मामले में उन्हीं के निशानदेही पर दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पहले वयक्ति का नाम मुकेश तिवारी बताया जा रहा है। जो कि के.एस मेमोरियल नामक विद्यालय संचालित करते हैं। वहीं दूसरे वयक्ति का नाम नीतीश शर्मा बताया जा रहा है। जो कि हनुमान मंदिर क्षेत्र के रहने वाले हैं।

अकाउंट को भी सीज करने की मांग

बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपी इन्हीं दोनों व्यक्ति से जाली मार्कशीट बनवा कर अन्य लोगों को सप्लाई किया करते थें। जिन्हें भी जाली मार्कशीट की आवश्यकता होती थी। उन्हें इन गिरोह से हजारों रुपए में लेकर लाखों रुपए में बेचा दिया करते थें। फिलहाल पुलिस पकड़े गए दोनों ही दलालों से जांच में जुटी हुई है। तो वहीं दूसरी ओर पकड़े गए आरोपीयो के बैंक अकाउंट की भी जानकारी निकाली जा रही है। आने वाले दिनों में इनके अकाउंट को भी सीज करने की बात कही गई है।फिलहाल केवल इंदौर में कार्रवाई चल रही है। आने वाले दिनों में अन्य राज्यों की यूनिवर्सिटी से भी जानकारी लेने की बात कही जा रही है।

Also Read: मैहर में 11 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म मामले को लेकर कांग्रेस महिला मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

shanu kumari

Recent Posts

hgjkhjllhjlhjl

asdfsafafafafafaf

3 months ago

rggsgsgs

sgsgsgsdgsdgsdg

3 months ago

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

6 months ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

6 months ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

6 months ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

6 months ago