होम / छाती पर बैठ गला दबाकर पिता ने की अपने ही 7 साल के बेटे की हत्या! जानें पूरा मामला

छाती पर बैठ गला दबाकर पिता ने की अपने ही 7 साल के बेटे की हत्या! जानें पूरा मामला

• LAST UPDATED : May 17, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), MP Crime News, इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर से दिल-दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। बता दें कि इंदौर में एक पिता ने अपने सात वर्षीय बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने बच्चे को गला घोंटकर मारा था। दम घुटने पर बच्चा छटपटाया लेकिन क्रूर पिता प्राण निकलने तक बच्चे की छाती पर ही बैठा रहा। पुलिस ने उसकी तीसरी पत्नी ममता उर्फ पायल को भी गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि आरोपित के पास पैसे इतने नहीं थे। जिसके चलते वह फरार नहीं हो पाया। वह सोना-चांदी के आभूषण बेचने की कोशिश कर रहा था। पुलिस इंटरनेट मीडिया पर उसके फोटो और पोस्टर जारी कर चुकी थी।

एडीसीपी के मुताबिक मामले में शशिपाल की तीसरी पत्नी ममता उर्फ पायल को भी आरोपित बनाया है। जानकारी मिली है कि उसके दबाव बनाने पर ही शशिपाल ने बेटे प्रतीक की हत्या की है। दोनों आरोपितों के खिलाफ जल्द ही चालान पेश किया जाएगा। इस मामले को चिन्हित अपराधों में रखा गया है। पुलिस केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की अपिल करेगी।

क्या था हत्या का कारण ?

आरोपित ने जुर्म कबूल किया है। दरअसल मदर्ड डे पर उसने स्टेट्स पर अपने बेटे प्रतीक का फोटो लगाया था। पायल ने उससे गुस्से में कहा, कुत्ते का फोटो क्यों लगाया है। अब वो रहेगा या मैं रहूंगी। इतना बोलकर उसने शशिपाल का नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया। शशिपाल ने तय कर लिया कि प्रतीक की हत्या कर देगा। सुबह से ही हत्या का मौका देखने लगा। रात को कूलर की हवा में सुलाने के बहाने रुम में ले गया। पहले बच्चे के साथ खेला। उसी दौरान मजाक मस्ती की और छाती पर चढ़कर गला घोंट दिया।

बच्चे की हत्या करने के बाद, दो बार फांसी लगा कर जान देने की कोशिश भी की। इसके बाद सुसाइड नोट लिख मोरटक्का चला गया। टीआइ आरडी कानवा के मुताबिक पायल से उसने तीसरी शादी की थी। प्रतीक पहली पत्नी अंजली का बेटा है। दूसरी पत्नी पूजा को दो महीने बाद ही छोड़ दिया था।

ये भी पढ़ें: 80 आदिवासी बहुल सीटों पर जयस की पकड़, समझें समीकरण

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox