Father Kills Son
India News MP ( इंडिया न्यूज ), Father Kills Son: कोलार में एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। शुक्रवार सुबह एक पिता ने अपने 9 साल के विकलांग बेटे की नींद में गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
कोलार के SHO आशुतोष उपाध्याय ने बताया कि मृतक बच्चे का नाम आरव खिरवड़कर था। वह गणपति एन्क्लेव कॉलोनी में अपने माता-पिता और नानी के साथ रहता था। आरव के पिता अनिताभ खिरवड़कर (45) सुरक्षा गार्ड थे।
घटना सुबह करीब 6 बजे की है। जब आरव की मां छत पर गई थी, तब अनिताभ ने सोते हुए बेटे का गला घोंट दिया। लौटने पर मां बच्चे को अस्पताल ले गई, जबकि अनिताभ ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
पूछताछ में अनिताभ ने बताया कि आरव मानसिक और शारीरिक रूप से विकलांग था। उसके इलाज में बहुत पैसा खर्च हो गया था। कर्ज और कम आमदनी के कारण उसने यह कदम उठाया।
जांच अधिकारी ASI रूपेश नर्रे ने बताया कि अनिताभ बेटे की हत्या के बाद खुद भी आत्महत्या करना चाहता था, लेकिन हिम्मत नहीं जुटा पाया।
ACP अंजलि रघुवंशी ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Also Read:
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…