होम / Female voters: शिवराज-कमलनाथ खुद को क्यों बता रहे हैं महिला हितैषी? जानें महिलाएं कैसे पलट सकती हैं सत्ता

Female voters: शिवराज-कमलनाथ खुद को क्यों बता रहे हैं महिला हितैषी? जानें महिलाएं कैसे पलट सकती हैं सत्ता

• LAST UPDATED : September 3, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Female voters: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में महज दो महीने का समय बचा है। सारी पार्टियां अपने मतदाताओं को लुभाने की कोशिश में लगी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ दोनो महिला मतदाताओं को लुभाने में लगे हैं। दोनों हीं खुद को अपनी बहनों का हितैषी बताने में लगे हैं।

अब महिलाओं को अपने वोट के माध्यम से बताना होगा कि उनका हितौषी भाई कौन है। मध्यप्रदेश में कुल 5 करोड़ 44 लाख 52 हजार 522 मतदाता हैं। जिसमें 2 करोड़ 62 लाख 49 हजार 578 महिला मतदाताओं का नाम है। यानि की मध्यप्रदेश में लगभग पचास प्रतिशत महिला मतदाता हैं। महिला मतदाता जिनका भी साथ देंगी उनकी जीत संभव है।

  • मध्यप्रदेश में कुल 5 करोड़ 44 लाख 52 हजार 522 मतदाता
  • 2 करोड़ 62 लाख 49 हजार 578 महिला मतदाताओं का नाम

शिवराज का तोहफा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिला मतादाताओं को रिझाने के लिए कई घोषणाएं की हैं। जैसे की लाडली बहना योजना के माध्यम से महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए भेजना, शासकीय पदों पर भर्ती में महिलाओं को 35% आरक्षण देने का ऐलान किया गया है। साथ ही मुख्यमंत्री ने राखी के मौके पर महिलाओं के खाते में 250 रुपए भी भेंजे हैं। इसके अलावा सावन के महीने में रसोई गैस का सिलेंडर 450 रुपये किया गया।

साथ ही साथ सितम्बर में बढ़े हुए बिल शून्य किए जाने और उसके बाद गरीब बहनों का बिजली बिल मात्र 100 रुपये देने का वादा किया है। मुख्यमंत्री लगातार अपनी योजनाओं का प्रचार करने में लगे हैं। जिसके लिए आगामी 10 सितंबर को ग्वालियर-चंबल के एपिसेंटर ग्वालियर में लाडली बहना योजना का तीसरा मेगा इवेंट का आयोजन किया गया है।

कमलनाथ की गारंटी

वहीं मुख्यमंत्री के साथ-साथ कमलनाथ भी महिला मतदाताओं को साधने की कोशिश में लगे हैं। इसके लिए उन्होंने भी कई गारंटी दिया है। उन्होंने प्रदेश की बहनों से वादा किया है कि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी तो महंगाई कम होगी। साथ ही सिलेंडर का दाम 500 रुपया किया जाएगा। इसके अलावा आर्थिक मदद के रुप में महिलाओं को हर महिने 1500 रुपए दिया जाएगा।

वहीं बिजली बिल में 100 यूनिट तक बिजली बिल माफ और 200 यूनिट तक बिजली बिल हाफ करने की गांरटी दी गई है। उन्होंने वादा किया है कि महिलाओं के साथ अत्याचार करने वालों को किसी भी किमत पर माफी नहीं मिलेगी और बहन-बेटियों के पढ़ाई के लिए भी खास इतंजाम किया जाएगा।

महिलाओं की भूमिका

सारी पार्टी का रिझान महिला मतदाताओं के तरफ देख कर ये कहा जा सकता है कि किसी भी पार्टी की जीत के लिए महिला अहम भूमिका निभाती हैं। जिसके लिए सारी पार्टीयां अपनी ओर से महिला मतदाताओं को अपनी ओर खींचने में लगे है।

Also Read: उमा भारती के इस पत्र से मध्यप्रदेश की सियासत में मचा हलचल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पत्र

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox