Fire Accident Indore: मध्यप्रदेश के इंदौर से हैरान कर देने वाली खबर आ रही है। जहां इंदौर में दो जगह भिष्ण आग लग गई है। बाणगंगा क्षेत्र में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगी। वहीं दूसरी घटना राऊ स्थित पांच मंजिला होटल में आग लगी है।
होटल में गेस्ट सहित कुल 46 लोग थे। जिन्हें रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया गया है। दोनों जगह फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।
बाणगंगा थाना क्षेत्र की एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भयानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दूसरी फैक्ट्रियां भी चपेट में आईं। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। कई टैंकर पानी लगने के बाद भी अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। यहां लगी आग का धुआं कई किलोमीटर दूर तक देखा गया।
फैक्ट्री संचालक ने बताया कि आग कैसे लगी, अभी इसकी जानकारी नहीं मिली है। वहीं संभावना जताई जा रही है कि दोनों ही जगह आग शॉर्ट शर्किट से लगी है।
ये भी पढ़ें :- “कांग्रेस के जेल भरो आंदोलन में पीएम की फोटो पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल”, दो कांग्रेसी गिरफ्तार!
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…
India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…