होम / भाजपा के पूर्व पार्षद ने पत्नी और बच्चों सहित खाया ज़हर, मरने से पहले फेसबुक पर डाली पोस्ट

भाजपा के पूर्व पार्षद ने पत्नी और बच्चों सहित खाया ज़हर, मरने से पहले फेसबुक पर डाली पोस्ट

• LAST UPDATED : January 27, 2023

विदिशा। Former BJP councilor ate poison along with his family: मध्यप्रदेश के विदिशा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसके चलते विदिशा में भाजपा के पूर्व पार्षद ने पत्नी और बच्चों के साथ ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है, कि इलाज के दौरान सभी की मौत हो गई।

मरने से पहले पार्षद ने फेसबुक पर पोस्ट डाली। जिसके चलते लोगों को इस घटना का पता चला, लोग उनके घर पहुंचे, तब तक वह अपनी जीवनलीला समाप्त कर चुके थे।

दोनों बच्चों की गंभीर बीमारी से थे परेशान

विदिशा बंटी नगर क्षेत्र में रहने वाले भाजपा के पूर्व पार्षद एवं मंडल उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने अपने दो बच्चों की लाइलाज बीमारी मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से परेशान थे। उनसे अपने बच्चों की यह हालत देखी नहीं जा रही थी। जिसके चलते परेशान होकर बीती शाम पत्नी और दोनों बच्चों को जहर खिलाकर खुद भी जहर खा लिया।

मरने से पहले फेसबुक पर डाली पोस्ट

संजिव मिश्रा ने मरने से पहले अपनी फेसबुक पर एक पोस्ट डाली। जिसे देखकर कुछ लोग उनके घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। दरसअल जब लोग उनके घर पहुंचे तब संजीव के दोनों बेटों की मौत हो चुकी थी और उपचार के दौरान संजीव एवं उनकी पत्नी ने भी दम तोड़ दिया था। घटना 26 जनवरी की देर शाम की है। बता दें कि, घटना की खबर लगते ही भाजपा के कई नेता और अधिकारी अस्पताल पहुंच गए थे फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ेंबीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री पर कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा दिया विवादित बयान

Connect With Us: Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox