होम / पूर्व सांसद सोहन पोटाई का निधन

पूर्व सांसद सोहन पोटाई का निधन

• LAST UPDATED : March 9, 2023

कांकेर। Sohan Potai passed away: पूर्व सांसद ,सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष सोहन पोटाई का आज निधन हो गया है। जानकारी मिली है कि वह लम्बे समय से बीमार चल रहे थें।

  • पूर्व सांसद सोहन पोटाई का निधन
  • लम्बे समय से बीमार चल रहे थे सोहन पोटाई
  • कांकेर स्तिथ आवास में ली अंतिम सांस
  • कांकेर से 4 बार सांसद रहे सांसद पोटाई

बता दें कि सांसद सोहन पोटाई कैंसर के खिलाफ लड़ाई हार गए। जिसके चलते कांकेर में स्थित आवास में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली थी।

कांकेर से 4 बार सांसद रहे सांसद पोटाई

4 बार भाजपा की टिकट से कांकेर लोकसभा के सासंद रह चुके थे सोहन पोटाई। 1998 में चुनाव मैदान में सोहन पोटाई ने कांग्रेस के कद्दावर नेता महेंद्र कर्मा को पराजित कर भाजपा की झोली में सीट डाली थी। इसके बाद 1999 में छबिला अरविंद नेताम को पराजित किया। 2004 में सोहन पोताई ने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रही गंगा पोटाई ठाकुर को पराजित कर तिकड़ी बनाई। इसके बाद वर्ष 2009 में सोहन पोटाई ने कांग्रेस की फूलोदेवी नेताम को पराजित कर लगातार चौथी जीत का रिकार्ड बनाया।

News Update…….

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox