BJP Foundation Day: भारतीय जनता पार्टी छह अप्रैल को अपना 43वां स्थापना दिवस मनाएगी। पार्टी ने छह अप्रैल से बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल तक सप्ताह भर चलने वाले सामाजिक समरसता अभियान की योजना बनाई है। इस मौके पर पीएम नरेन्द्र मोदी भाजपा नेताओं को संबोधित करेंगे।
जिसके चलते मध्यप्रदेश में भी भाजपा स्थानपना दिवस बनाएगी। इस दिन पार्टी कार्यकर्ता हर बूथ पर जाकर पार्टी का ध्वज फहराएंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का संदेश भी सुना जाएगा।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री से लेकर पार्टी के अन्य नेता दीवार लेखन का काम भी करेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा ने मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि प्रदेश में बूथ सशक्तीकरण का अभियान चल रहा है। इस दौरान बूथों को डिजिटल बनाया जा रहा है। पन्ना प्रमुखों और पन्ना समितियों की नियुक्तियां भी की जा रही हैं। इस दिशा में कुछ काम बाकी है। उसे भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
इस अभियान के माध्यम से पार्टी ने जो अपनी संगठनात्मक नेटवर्किंग की है। उसका प्रस्तुती छह अप्रैल को की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस पर हर पंचायत, वार्ड में युवा चौपाल लगाकर नए मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने का प्रायस किया जाएगा।
यह भी पढ़े: भोपाल में शराब दुकान का विरोध जारी, लोगों ने बांटा दूध, हनुमान चालीसा का किया पाठ