प्रदेश की बड़ी खबरें

आज से 2 मई तक सरकारी डॉक्टर मरीजों के पर्चों पर दवा के साथ-साथ ‘लिखेंगे’ अपना दर्द! जानें पूरा मामला

MP News: आज से 2 मई तक सरकारी डॉक्टर मरीजों के पर्चों पर दवा के साथ-साथ लिखेंगे अपना दर्द, वादा पूरा करें सरकार वरना करेंगे हड़ताल, 2 मई तक हर दिन मनेगा वादा स्मरण दिवस! सरकार की वादाखिलाफी  से प्रदेश भर के सरकारी डॉक्टर से नाराज हैं। जिसके चलते अपनी  मांगे पूरी ना होने पर स्वशासी चिकित्सा मातन के आह्वन पर सभी डॉक्टर 3 मई से हड़ताल पर जाएंगे। जिसके चलते प्रदेशभर के मेडिकल कॉलेजों के स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो सकती है।

  • 3 मई से लगभग 10 हजार डॉक्टर काम बंद हड़ताल पर जाएंगे
  • 17 फरवरी को सीएम के आश्वासन के बाद डॉक्टरों ने की थी हड़ताल समाप्त
  • 2 मई तक हर दिन मनेगा वादा स्मरण दिवस

क्या है डॉक्टरों की प्रमुख मांगे?

  • प्रशासनिक दखलअंदाजी पर रोक लगाई जाए
  • पुरानी पेंशन बहाली,
  • सातवां वेतन आयोग

जैसे अन्य मुद्दों को लेकर डॉक्टर मांगे पूरी नहीं होने से नाराज है।

महासंघ की  बैठक में लिया गया अहम फैसला

रविवार को इंदौर शासकीय स्वशासी चिकित्सक महासंघ में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी 52 जिला अस्पतालों, 19 मेडिकल कालेजों के लगभग 110 प्रतिनिधि शामिल थे और 70 प्रतिनिधियों ने आनलाइन हिस्सा लिया। महासंघ के सचिव डा. राकेश मालवीय ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने गठित उच्च स्तरीय समिति के प्रतिवेदन के आदेश निकालने में शासन के अधिकारि लापरवाही बरत रहे है।

सिएम शिवराज के कहने पर स्थगित किया था आंदोलन

इसी कारण महासंघ ने फिर से आंदोलन करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि डाक्टरों ने 17 फरवरी 2023 मुख्यमंत्री शिवराज चौहान के कहने पर यह आंदोलन स्थगित कर दिया था। उसी दिन निर्मित उच्च स्तरीय समिति को एक महीने में अपना प्रतिवेदन मुख्यमंत्री को देना था। लेकिन दो महीने बाद भी कोई आदेश नहीं निकले गए हैं। हालांकि महासंघ ने प्रतिवेदन को लागू कर आदेश निकालने के लिए शासन को दो सप्ताह का समय दिया है।

ये भी पढ़ेंं: मध्यप्रदेश CM शिवराज सिंह चौहान का “पंच क्रांति” फॉर्मूला!

Himanshi Rajput

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago