होम / गांधी जी के ये प्रेरणादायक विचार, भर देंगे सफल जिवन जिने का जोश

गांधी जी के ये प्रेरणादायक विचार, भर देंगे सफल जिवन जिने का जोश

• LAST UPDATED : October 1, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Gandhi Jayanti 2023 Quotes:  कल 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्मदिन है। यह 1869 था जब गुजरात के पोरबंदर में करमचंद गांधी और देवी पुतलीबाई के घर उनका सबसे छोटा बच्चा इस दुनिया में आया। उनका नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। आज पूरी दुनिया उन्हें महात्मा गांधी के नाम से जानती है। हम सब उन्हें प्यार से बापू कहकर बुलाते हैं। बापू ने भारत को आजाद कराने के लिए सत्य और अहिंसा की ऐसी लौ जलाई कि अंग्रेजों को हमारा देश छोड़ना पड़ा। ऐसे अद्भुत व्यक्ति के जन्मदिन पर देश का बच्चा-बच्चा खुशी मनाता है। इसकी खूबसूरती स्कूलों और दफ्तरों में देखी जा सकती है।

इस दिन स्कूलों में बच्चे भाषण देते हैं, निबंध लिखते हैं या बापू पर अपने विचार लोगों के सामने रखते हैं। महात्मा गांधी के विचार आज भी लोगों को सफल जीवन जीने के लिए प्रेरित करते हैं। आइए हम सब गांधी जयंती पर उनके विचारों को अपनाएं और एक अच्छा और उचित जीवन जीना शुरू करें।

बापू के मोटिवेशनल कोट्स

  1. एक सभ्य और आदर्श परिवार से बढ़करकोई और विद्यालय नहीं है।’
  2. एक अच्छे अभिभावक जैसा कोई अन्य शिक्षक नहीं हो सकता है।’
  3. आजादी का कोई अर्थ नहीं है यदि इसमें गलतियां करने की आजादी शामिल न हों।’
  4. ऐसे जिएं कि जैसे आपको कल मरना है और सीखें ऐसे जैसे आपको हमेशा जीवित रहना।’
  5. मानवता की महानता मानव होने में नहीं है बल्कि मानवीय होने में है।’
  6. व्यक्ति अपने विचारों के सिवाय कुछ नहीं है, वो जो सोचता है, वो बन जाता है।’
  7. ‘सत्य बिना जन समर्थन के भी खड़ा रहता है
    वह आत्मनिर्भर है।’
  8. ‘आप मानवता में विश्वास मत खोइए। मानवता सागर की तरह है
    अगर सागर की कुछ बूँदें गन्दी हैं, तो सागर गन्दा नहीं हो जाता।’

यह भी पढ़े:-

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox