Garlic Throwing In Gutter Video
Garlic Throwing In Gutter Video: सोशल मीडिया पर आजकल एक किसान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आप हैरानी में पड़ जाएंगे। यह वीडियो मध्यप्रदेश के अंतिम छोर पर बसे नीमच जिले का एक है। जिसमें एक किसान लहसुन से भरी बोरियों को नाले में डालते दिख रहा है।
यह भी पढ़े: Contract health worker strike:परमानेंट करने की मांग, हाथो में तिरंगा लेकर स्वास्थ्य न्याय यात्रा निकाली
आपको बता दें कि नीमच मंदसौर जिले में बड़े पैमाने पर लहसुन की खेती की जाती है। लेकिन नीमच जिले के गांव चोकानखेड़ा का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक किसान दिनेश अहीर ने लगभग 1 बीघे से उत्पादन की हुई 40 बोरी लहसुन की पानी में बहाता दिखाई दे रहा है। साथ ही और बोरियों को बहाने की बात करते भी नजर आ रहा है।
किसान का कहना है, कि उसने लगभग 1 बीघा में लहसुन की खेती की थी, और इसके लिए जो लागत उस समय उसने खर्च की थीं। वह लागत भी आज उसे नही मिल पा रही है। हालात ऐसे हैं कि किसान को मंडी में ले जाकर लहसुन बेचने के लिए लगने वाला भाड़ा भी महंगा पड़ रहा है। ऐसे में परेशान होकर किसान ने गुस्से में अपनी सारी लहसुन को पानी में बहा दिया है।
गौरतलब है कि, सरकार किसानों की आय के लिए बहुत कुछ करने के दावे करती है, लेकिन शायद सरकार के दावे सिर्फ दावे बनकर रह जाते है। जिनका खुलासा यह वीडियो करता है। किसान इतना परेशान है, कि उसने अपनी मेहनत की कमाई को नाले में बहा दिया है। किसानों को लागत मूल्य भी फसलों का नहीं मिल पा रहा है।
यह भी पढ़े: MP: कांग्रेस MLA सुनील सराफ ने दी सफाई, कहा- दीवाली वाली बंदूक से की गई थी फायरिंग
Connect With Us : Twitter Facebook
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…