होम / स्कूलों में पढ़ाया जाएगा गीता और रामायण का पाठ

स्कूलों में पढ़ाया जाएगा गीता और रामायण का पाठ

• LAST UPDATED : January 24, 2023

भोपाल। Gita and Ramayana will be taught in schools: मध्य प्रदेश के स्कूलों में अब हिंदू धर्म के कई पवित्र ग्रंथों के साथ गीता और रामायण भी पढ़ाई जाएगी। जिसका ऐलान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में किया है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारे रामायण महाभारत वेद पुराण बहुत ही महत्वपूर्ण है।

हमारे रामायण महाभारत वेद पुराण अमूल्य ग्रंथ

भोपाल में विद्या भारती सुघोष दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें शिवराज सिंह चौहान उपस्थित थे और उन्होंने नई शिक्षा नीति पर निर्णय लेते हुए कहा, ”हमारे रामायण, महाभारत, वेद, पुराण, उपनिषद अमूल्य ग्रंथ हैं। इन ग्रंथों में मनुष्य को नैतिक मूल्यों की शिक्षा देने की क्षमता है। इन ग्रंथों को पढ़ाने से हम अपने बच्चों को नैतिक मूल्यों की शिक्षा देंगे।

मातृभाषा में दी जाएगी इंजीनियरिंग की शिक्षा

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा नीति में यह निर्णय लिया गया है कि मध्यप्रदेश की धरती पर अब मेडिकल और इंजीनियरिंग की शिक्षा मातृभाषा में दी जायेगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि देश में कुछ लोग ऐसे भी हैं। जिन्हें हमारी संस्कृति, अध्यात्म, धर्म और महापुरुषों की आलोचना करने में आनंद आता है। ऐसे लोग नहीं जानते कि ये देश का कितना नुकसान कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: खंडवा में धरनेपर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका, गाना गाकर सीएम शिवराज को दी चुनौती

Connect With Us: Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox