कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बीजेपी लगातार हमलावार रहती है। बीजेपी के कई नेता कांग्रेस की इस यात्रा पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे चुके है। जिस कड़ी में अब मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने भी राहुल गांधी कि इस यात्रा पर मीडिया संवाददाताओं की ओर से पुछे गए सवाल पर जवाब दिया है।
मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा इस यात्रा से कोई परिर्वतन नहीं होगा। कांग्रेस अब समाप्त हो चुकी है। मुर्दे में इंजेक्शन लगाने से मुर्दा जिंदा नहीं होगा।
कांग्रोस की भारत जोड़ो यात्रा कुछ ही दिनों में मध्य प्रदेश में प्रवेश करने वाली है। यह यात्रा 20 नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश करेगाी। जिसके चलते गुरुवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने बुरहानपुर पहुंचकर यात्रा मार्ग और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। कांग्रेस की यह यात्रा 16 दिन में 382 किलोमीटर की होगी। जिसके तलते बुरहानपुर से लेकर आगर-मालवा तक भारत और प्रदेशयात्रियों के लिए ठहरने की व्यवस्था की गई है। साथ ही भोजन, आमजन से संवाद के स्थल, विभिन्न् संगठनों के प्रतिनिधियों से भेंट आदि व्यवस्था के लिए अलग-अलग समितियां बनाई गई हैं। साथ ही इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी उज्जैन में महाकाल दर्शन करेंगे जिसके बाद वह सभा को संबोधित भी करेंगे।
यह भी पढ़े: टाइगर स्टेट की दौड़ में कौन निकलेगा आगे ? कर्नाटक या मध्यप्रदेश
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…
India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…