होम / MP Election 2023: BJP नेता ने निकाली बिना अनुमति रैली, FIR हुई दर्ज, जानें मामला

MP Election 2023: BJP नेता ने निकाली बिना अनुमति रैली, FIR हुई दर्ज, जानें मामला

• LAST UPDATED : October 19, 2023

India News (इंडिया न्यूज), MP Election 2023: हाल ही में भाजपा में शामिल हुए खनिज विकास निगम अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल के खिलाफ पुलिस ने चुनावी कार्रवाई की। स्वागत रैली बिना अनुमति निकाली गई उसके बाद कोतवाली पुलिस ने प्रदीप जायसवाल के करीबी संतोष आड़े और अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ कानूनी भारतीय दंड संहिता 1860 अधिनियम की धारा-188 व मप्र कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 7/15 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है।

40 चार पहिया वाहन और तेज आवाज में डीजे बजता देखा गया

आवेदन में क्षेत्रपाल ने बताया कि उनके साथ कोतवाली थाने के सहायक उपनिरीक्षक और फोटोग्राफर की ड्यूटी लगाई गई। भ्रमण के लिए टीम को वाहन प्रदान किया गया है। रानी दुर्गावती बालाघाट में भ्रमण के दौरान 16 अक्टूबर की शाम करीब पांच बजे टीम के साथ गर्रा रोड की ओर से वाहनों का काफिला आते देखा गया था। लगभग 40 चार पहिया वाहन काफिले में साथ ही उनके आगे डीजे तेज आवाज में बजता हुआ देखा गया। रैली निकालने और डीजे बजाने की वैध अनुमति के बारे मे टीम प्रभारी वीरन सिंह कुसरे ने जानकारी ली। संतोष आड़े द्वारा रैली का आयोजन किया गया था।

आवेदन के साथ रैली की वीडियोग्राफी भी प्रस्तुत की

कई वाहनों पर रैली में पार्टी के झंडे और बैनर भी लगे हुए थे साथ ही आगे बढ़ते हुए रैली कार्यालय पहुंची। वाहनों से उतरकर यहां लोग पटाखे फोड़ने लगे। वैध अनुमति रैली और ध्वनि विस्तारक यंत्रों की उपलब्ध नहीं कराई गई।

Read more:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox