India News(इंडिया न्यूज़), Guna News: मध्य प्रदेश के गुना जिले में आवारा कुत्तों ने आतंक मचाया हुआ है। 1 दिन में कुत्तों ने 21 लोगों को शिकार बनाया है, जबकि नवंबर के महीने में इन आवारा कुत्तों के काटने से 561 लोग अस्पताल पहुंचे है। बीते दिन आवारा कुत्तों ने 21 लोगों को शिकार बना लिया। जख्मी हुए लोग जिला अस्पताल में रैबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए गए है। शिकार हुए लोगों में बच्चे, बुजुर्ग, युवा महिलाएं शामिल हैं। आवारा कुत्तों के बढ़ते आंतक से लोगों में दहशत का माहौल है।
गुना जिले में कुत्तों का आतंक इस कदर फैला है। इस महीने में इन आवारा कुत्तों के काटने से 561 लोग को जख्मी हो गए हैं। इन आवारा कुत्तों के काटने से जख्मी हुए लोग रैबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए अस्पताल पहुंचे हैं। आवारा कुत्ते के काटने की एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। ये वीडियो प्रदेश के कटनी जिले की बताई जा रही है। राह चलते लोगों ने बच्चों को बचा लिया।
कुत्तों के आतंक से इन हमलों से पूरे शहर के लोग दहशत में है, इसके बावजूद इन कुत्तों के नियंत्रण के लिए नगर पालिका अब तक कोई विशेष अभियान नहीं चलाया है। बताया गया है कि शहर में कुत्ते झुंड के रूप में चौक चौराहों पर खड़े रहते हैं और यहां आने जाने वालों पर हमला करते हैं।
गुना नगर पालिका के इंजीनियर बीबी गुप्ता ने बताया कि शहर में आवारा कुत्तों की संख्या में इजाफा हुआ है, यह हमारे भी संज्ञान में आया है। बता दें कि कुत्तों के नियंत्रण के लिए जल्द ही प्लानिंग बनाएंगे।
ये भी पढ़ें:
Bhopal Crime: नाबालिग को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म, जानें पूरा मामला
Bhopal News: पीपुल्स ग्रुप पर ED का एक्शन, 230 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…
India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…