MP News
India News MP (इंडिया न्यूज़) MP News: गुना जिले के म्याना थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई। बीच-बचाव करने आई लड़की के कंधे पर गोली मार दी गई। जानकारी सामने आई है कि फायरिंग की घटना को लड़की के ससुराल वालों ने अंजाम दिया है।
आपको बता दें कि घटना म्याना इलाके के गोपालगढ़ गांव में सामने आई है। यहां रहने वाले भूरा बंजारा की बेटी यशोदा की शादी बमौरी थाना क्षेत्र के परांठा निवासी सोनू बंजारा से हुई थी। यशोदा ने कुछ समय पहले ही जुड़वाँ बच्चियों को जन्म दिया था। इससे ससुराल वाले नाराज थे। वह चाहता था कि भूरा यशोदा को वापस ले जाए और उसकी शादी किसी और लड़की से कर दे। ताकि दूसरी पत्नी से उसे लड़का हो सके।
लड़की पक्ष दहेज में दिए गए 1 लाख रुपये वापस मांग रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तनाव हो गया। इसी बीच गुरुवार को धन्ना, धनराज, परसा, रूपा, कोमल समेत आधा दर्जन लोग गांव पहुंचे। आरोपियों ने भूरा और उसके भाई गंगाराम पर फायरिंग कर दी, जिसमें भूरा की मौत हो गई। बीच-बचाव करने आई भूरा की बेटी पिंकी भी घायल हो गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
Read More:
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…