होम / गुना: अनियंत्रित ट्रेक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, बच्ची का सिर धर से अलग

गुना: अनियंत्रित ट्रेक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, बच्ची का सिर धर से अलग

• LAST UPDATED : April 2, 2023

बता दें कि गुना के अशोकनगर रोड़ में रुसल्ला के रास्ते पर रविवार की दोपहर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोगों की घायल होने की सूचना है।

  • तेज रफ्तार ने ली जान
  • पुलिस ने दी जानकारी

तेज रफ्तार ने ली जान

इस घटना में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े मोटरसाइकिल में जाकर घुस गया। हादसा इतना भयानक था कि मोटरसाइकिल पर सवार लोगों में से एक 3 वर्षीय बच्ची का सिर धड़ से अलग हो गया। घायलों को आरोन के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जंहा इलाज की जा रही है।

पुलिस ने दी जानकारी

इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि सभी घायल लोग राघोगढ क्षेत्र के रहने वाले हैं। मृतक का नाम वंदना बाई सपेरा जिसकी उम्र 3 वर्ष बताया जा रहा है। वहीं घायलों में सोना बाई (23), गोविंद सिंह (5), शर्मानाथ (25), सिद्धूनाथ (20) का भी नाम शामिल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं ट्रेक्टर को पुलिस द्वारा जप्त भी कर लिया गया है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox