Gwalior: माधव नेशनल पार्क से निकल कर हाइवे पर घूमते है तेंदुए, 10 से अधिक गांवों में दहशत का माहौल

Gwalior: ग्वालियर जिले के करहिया इलाके में 12 से ज्यादा गांवों ऐसे है, जहां तेंदुए घुमते है। जिसके चलते इन इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इसकी जानकारी  बीते एक महीने से गांवों के लोग प्रशासन को दे रहे है। लेकिन अभी तक जंगलों में तेंदुए की होने का पुख्ता सबूत सामने नहीं आया। जिसके चलते प्रशासन भी कोई एकशन नहीं ले रहा है। जानकारी मिली है कि बीते तीन दिनों में करहिया के गोलारघाटी इलाके में जाने वाले लोगों ने रात के वक्त तेंदुए देखे है। जिस दौरान राहगीरों ने वीडियो भी बनाए है।  इन वीडियो में दो तेंदुए जंगली इलाकों में सड़क पर घुमते नजर आ रहे हैं। वीडियो के  सामने आने से वन विभाग भी सतर्क हो गया है।
आपको बता दें कि करहिया के इन ग्रामीण क्षेत्रों में वन विभाग ने अलर्ट जारी कर दीया है। विभाग की ओर से  लोगों को जंगल में अकेले न जाने की अपिल की जा रही है। साथ ही ग्रुप में जाने की सलाह दी है, और शाम के बाद जंगली इलाकों में न जाने की सलाह दी। रात के वक्त जरूरत पड़ने पर रोशनी का कोई उपकरण जंगल में ले जाने की नसीहत दी है।
जिला वन अधिकारी का कहना है, ग्वालियर का करहिया इलाका शिवपुरी जिले के माधव नेशनल पार्क के नजदीक है।  जिसके चलते नेशनल पार्क से तेंदुआ ग्वालियर के जंगली इलाकों में आ रहे है। अब सर्दी का मौसम है इसलिए तेंदुए का मूवमेंट रिहायशी इलाकों के आसपास बढ़ गया है। इसलिए गांवों में मुनादी करवाकर लोगों को वन विभाग ने अलर्ट जारी किया है। साथ ही एक्सपर्ट की टीम को भी तैनात किया है। ताकि तेंदुए किसी तरह से रिहायशी इलाकों में लोगों को नुकसान न पहुंचाएं।
Himanshi Rajput

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago