होम / Gwalior News: पत्नी ने दोस्तों के साथ… भजन गायक का छलका दर्द, उठाया खौफनाक कदम

Gwalior News: पत्नी ने दोस्तों के साथ… भजन गायक का छलका दर्द, उठाया खौफनाक कदम

• LAST UPDATED : June 30, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज़), Gwalior News: ग्वालियर (Gwalior News) के जनकगंज थाना क्षेत्र के कथावाचक ने पत्नी के द्वारा सताए जाने से परेशान होकर फांसी लगा ली है। कथावाचक का नाम धर्मेंद्र झा था। खुद की जीवन लीला समाप्त करने से पहले धर्मेंद्र झा ने एक वीडियो बना के अपने भाई को भेजा था। जिसमे पत्नी द्वारा प्रताड़ित किये जाने का आरोप लगते हुए कई गंभीर बातें कही है। भजन गायक ने कहा है कि मैंने जितनी प्रताड़ना सही है, कोई नहीं सह सकता है।

कैसे हुई घटना?

धर्मेंद्र झा एक कथावाचक और भजन गयाक थे। वह ढोलीबुआ का पुल के पास के रहने वाले थे। पत्नी से परेशान होकर  झा ने कमरे में लगे पंखे पर लटकर अपनी जान दे दी। पत्नी नेहा जब कमरे में पहुंची तो वहां पंखे से लटका हुआ धर्मेंद्र झा का शव मिला। जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटना की जाँच की। जाँच में सामने आया की खुदखुशी के पहले सुबह 6 बजकर 23 मिनट पर धर्मेंद्र ने अपने भाई को एक वीडियो सन्देश भेजा था। बताया जा रहा है यह
धर्मेंद्र की दूसरी शादी थी और ये एक लव मैरिज थी।

Also Read – MP Political Controversy: नारायण कुशवाह की टिप्पणी पर जीतू पटवारी बोले-“सरकार राज्य को नशे में रखना चाहती है”

वीडियो में क्या था?

धर्मेंद्र ने जो वीडियो अपने भाई को भेजा था उसमे उन्होंने पत्नी नेहा पर कई गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में उन्होंने कहा की पत्नी नेहा ने मेरे दोस्तों को गालियां दी, मेरे अस्थमा से बीमार पिता की कोई सेवा नहीं की और मेरी माँ सामान भाभी पर गंभीर आरोप लगाए। नेहा ने मेरा काम भी बंद करवा दिया। आज परेशान हो कर मै आत्महत्या कर रहा हूँ। मेरे न होने पर मेरी सारी चीजें मेर घरवालों की होंगी।

कानून अँधा है!

भजन गायक ने वीडियो में भारत की कानून व्यवस्था पर भी कई सवाल उठाए है। उन्होंने कहा भारत में औरतों को बहुत ज्यादा छूट दे दी है। औरत कभी भी चाहे तो किसी भी मर्द को फंसा सकती है। मैं पूछता हूं क्या हर बार मर्द ही गुनहगार होता है? अगर कानून की ऑंखें जरा सी भी खुली है, वह अँधा नहीं है तो दोनों को कड़ी सजा दे। सभी को राधेश्याम…

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox