होम / Gwalior News: ग्वालियर की मेयर नही लेंगी नगर निगम की कोई सुविधा, बताई ये वजह

Gwalior News: ग्वालियर की मेयर नही लेंगी नगर निगम की कोई सुविधा, बताई ये वजह

• LAST UPDATED : December 29, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में नगर निगम की वित्तीय हालत बेहद ही खराब है। नगर निगम के कर्मचारियों की सैलरी भी समय पर नही मिल रही है। ये जानकारी नगर निगम की कांग्रेस पार्टी की महापौर शोभा सिकरवार को पता चली तो उन्होंने निगम से मिली हुई सारी सुविधा लेने से इनकार कर दिया। पिछले कुछ समय से नगर निगम की वित्तीय स्थिति बेहद ही खराब है। खर्च बहुत अधिक है। नगर निगम की आमदनी उतनी नही हो पा रही है।

महापौर ने त्यागी सारी सुविधा (Gwalior News)

बस यही कारण है कि ग्वालियर नगर निगम की वित्तीय स्थिति बेहद खराब बै। हालात ऐसे हो गए है कि कर्मचारियों की तन्खा समय पर नही मिल पा रही है। इस बात की जानकारी शोभा सिकरवार को भी है। बस यही कारण है कि बीते दिन गुरूवार को नगर निगम से मिली हुई कार को भी वापस कर दिया है। उन्होंने नगर निगम के अधिकारी को गाड़ी की चाबी दे दी है।

नगर निगम की आर्थिक स्थिति बेहद खराब

बता दें कि महापौर शोभा सिकरवार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि इन दिनों ग्वालियर नगर निगम की वित्तीय स्थिति बेहद खराब है और शासन से भी पैसा नहीं मिल रहा है, ऐसे में नगर निगम के कर्मचारियों के वेतन समय परनही मिल पा रहा है। बस यही कारण है कि नगर निगम की गाड़ी वापस कर रही हैं। वो अब निगम की किसी भी सुविधा का लाभ नही उठाएंगी। साथ ही महापौर शोभा सिकरवार ने नगर निगम के अधिकारियों को भी यह नसीहत दी है कि फिजूल खर्ची बंद करें और नगर निगम की आर्थिक स्थिति में सुधार ला सके।

ये भी पढ़ें :

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox