Gwalior News
India News(इंडिया न्यूज़),Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से चौंका देनेे वाली खबर सामने आई है। जहां सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। नौकरी के बदले सेक्स की डिमांड करने वाले अधिकारी पकड़ा गयाा है। इंडिया न्यूज़ की खबर का असर हुआ। क्राइम ब्रांच ने आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि सोमवार रात ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने भोपाल से सेक्स की डिमांड करने वाले अधिकारी संजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आज मंगलवार को क्राइम ब्रांच आरोपी संजीव कुमार को कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस रिमांड मांगेगी। साथ ही अन्य धाराएं भी बढ़ाई जाएग।
बीज विकास निगम में इंटरव्यू पैनल में शामिल आरोपी संजीव कुमार को, इंटरव्यू में सिलेक्ट पीड़ित छात्र की शिकायत पर ग्वालियर क्राइम ब्रांच में धारा 354 ए के तहत पहले 10 जनवरी को गिरफ्तार किया था। आरोपी संजीव कुमार को क्राइम ब्रांच ने धारा 354 ए नोटिसेबल अपराध होने के कारण नोटिस देकर छोड़ दिया था।
संजीव कुमार ने इंटरव्यू में सिलेक्ट हुई तीन छात्रों को व्हाट्सएप मैसेज कर नौकरी के बदले सेक्स की डिमांड की थी। बीज निगम के प्रबंध संचालक ने भी नौकरी के बदले छात्राओं से सेक्स की डिमांड करने वाले आरोपी अधिकारी संजीव कुमार तंतुवाय को मध्य प्रदेश सिविल सेवा नियम 1965 के तहत कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। 3 दिन के अंदर जवाब तलब किया है।
ये भी पढ़ें :
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…