होम / ‘खुशियां हुई चीख पुकार में तब्दील’, गैस सिलेंडर फटने से हुआ बड़ा हादसा!

‘खुशियां हुई चीख पुकार में तब्दील’, गैस सिलेंडर फटने से हुआ बड़ा हादसा!

• LAST UPDATED : February 20, 2023

भिंड। MP NEWS: मध्यप्रदेश के भिंड जिले के कचनाव गांव से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। जहां शादी वाले घर में लोगों की खुशियां चीख पुकार में तब तब्दील हो गईं। जब अचानक वहां एक घरेलू गैस सिलेंडर फट गया। बता दें कि ये घटना तब हुई। जब घर मे रखे 5 किलो के छोटे सिलेंडर पर मेहमानों के लिए खाना बनाया जा रहा था। इस हादसे में घर में मौजूद 11 लोग झुलस गए। जिसमें से  6 लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। साथ हीं साथ इस घटना में एक 6 माह का बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हो गया है।

  • भिंड में गैस सिलेंडर फटने से हुआ बड़ा हादसा
  • 1 दर्जन से अधिक लोग हुए घायल।
  • गैस सिलेंडर फटने से महिला, पुरुष समेत एक 6 महीने का मासूम जला
  • घर में शादी समारोह के दौरान हुआ बड़ा हादसा

6 लोग गंभीर रूप से घायल

जैसे ही घटना की सूचना मिली वैसे हीं मौके पर गोरमी थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। बता दें कि थाने के सब इंस्पेक्टर सुधाकर सिंह तोमर ने बताया कि घर में शादी समारोह चल रहा था। तभी घर में रखा छोटा सिलेंडर फट गया। ये घटना कचनाव गांव में अमर सिंह यादव के घर का है। जहां उनके बेटे रिंकू शादी का कार्यक्रम चल रहा था। ये शादी  22 फरवरी को होनी थी और आज के दिन रिंकू की तेल चढ़ाए जाने की रस्म निभाई जा रही थी। तभी इस घटना से लोगों का दिल दहल गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन घायलों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हे तुरंत ग्वालियर रेफर कर दिया है।

Report by: Shanu Kumari

ये भी पढ़े : बस की चपेट में आने से युवक की ‘मौत’…आक्रोशित लोगों ने बस में लगाई आग!

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox