होम / Harda Blast: हादसे के बाद प्रशासन सख्त, हरदा में नए कलेक्टर और SP किए नियुक्त 

Harda Blast: हादसे के बाद प्रशासन सख्त, हरदा में नए कलेक्टर और SP किए नियुक्त 

• LAST UPDATED : February 9, 2024

India News (इंडिया न्यूज़),Harda Blast: हरदा जिले में हादसे के बाद प्रशासन सख्त हैै। हरदा में कारखाने में हुए विस्फोट की घटना को ध्यान में रखकर अधिकारियों का ट्रांसफर करने के एक दिन बाद गुरुवार को IAS अधिकारी आदित्य सिंह को हरदा का नया कलेक्टर और आईपीएस अधिकारी अभिनव चौकसे को पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। कल शाम को इनके नियुक्त आदेश जारी किए गए है।

आदित्य सिंह 2014 बैच के IAS

आदित्य सिंह 2014 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं। अभिनव चौकसे 2018 में भारतीय पुलिस सेवा में शामिल हुए थे। मोहन सरकार ने बुधवार को जिले के कलेक्टर ऋषि गर्ग और एसपी संजीव कंचन का ट्रांसफर किया था। बीते दिन जीएडी ने एक आदेश जारी कर आदित्य सिंह को जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया। एक अलग आदेश में राज्य के गृह विभाग ने अभिनव चौकसे को एसपी नियुक्त किया।

20 प्रतिष्ठानों को किया सील

हरदा हादसे के बाद हरकत में आए इंदौर प्रशासन ने अलग-अलग गड़बड़ियां मिलने पर पटाखों के दो कारखानों समेत विस्फोटक पदार्थों के कारोबार से जुड़े 20 प्रतिष्ठानों को सील किया है। जांच दलों में शामिल अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पिछले 36 घंटे के दौरान जिले भर में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त जांच मुहिम के दौरान पटाखों और विस्फोटक पदार्थों के कारोबार से जुड़े 20 प्रतिष्ठानों को सील किया गया। 

ये भी पढ़ें : 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox