Harda Blast
India News(इंडिया न्यूज़),Harda Blast: मध्यप्रदेश के हरदा जिले में मंगलवार को पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया है। इस मामले में पीडितों के साथ छलावा हो रहा है। हादसे के दौरान कई लोग अपना घर छोड़कर वहां से भाग गए। जान बचाकर भागे पीड़ितों के सूने घरों में रखा हुआ सामान चोर चोरी कर रहे है। पीड़ितों के पास शिकायत के अलावा कोई दूसरा आप्शन नही है।
सीहोर जिले की रहने वाली सीमा ने बताया कि उसका मायका हरदा में है। पटाखाा फैक्ट्री के साथ में है। घर में उसकी मां दीपा बाई और भाई-भाभी है। मंगलावार को हुए हादसे में तीनों लोग घायल हो गए है। जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। जब सीमा अपने मायके पहुंची तो देखा कि अलमारी के ताले टूटे पड़े है। भाई की 6 महीने पहले ही शादी हुई थी। भाभी के सारे जेवर नकदी है।
जानकी बाई ने बताया कि जैसे ही विस्फोट हुआ, वैसे ही हम घर छोड़कर भाग गए। लड़की की शादी के लिए जो पैसे रखे हुए थे और बेटे की शादी के लिए जो रकम रखी थी, वह भी चोरों ने चोरी कर ली। घर में कुछ नही बचा।
हरदा के रहने वाले हेमराज ने बताया कि हम सामान चेक करने आए तो यहां पर कुछ भी नहीं मिला। घर में 35000 रूपये नकदी और जेवर बगैरह सब चोरी हो गए।
ये भी पढ़ें :
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…