Hath se hath jodo yatra: कांग्रेस ने ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान का किया आगाज, शिवराज सिंह से मांगा 18 साल का हिसाब

भोपाल: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भोपाल के मुगालिया छाप गांव में हनुमान पूजा करके ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान का आगाज किया। मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने गणतंत्र दिवस के मौके पर ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान का आगाज कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने राजधानी भोपाल के मुगालिया छाप गांव में हनुमान जी की पूजा अर्चना कर इस अभियान की शुरुआत की है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

कमलनाथ ने बताया कि पार्टी इस अभियान के व्दारा भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगार का मुद्दा उठाएगी। साथ ही साथ हमारा फोकस कांग्रेस के नए वोटर, युवा, महिलाएं, एससी-एसटी और आदिवासी वर्ग पर ज्यादा रहेगा। अभियान प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर बूथ लेवल तक चलेगा।

16 महीने की कमलनाथ सरकार की उपलब्धियों को गिनाया

बता दे कांग्रेस के इस अभियान को एमपी में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार के आगाज के तौर पर भी देखा जा रहा है। आगे उन्होंने कहा इस अभियान के तहत कांग्रेस नेता जनता के बीच जाकर बीजेपी सरकार की जनविरोधी नीतियों को बताएंगे। साथ ही 16 महीने की कमलनाथ सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया जाएगा।

कमलनाथ बोले शिवराज जी की कलाकारी से निवेश नहीं आएगा

‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान का आगाज करने के दौरान कमलनाथ ने एक सभा को भी संबोधित किया। जिसमें उन्होंने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। कमलनाथ ने कहा कि आज हमारी संस्कृति खतरे में है। भारत एक झंडे के नीचे खड़ा है। बाबा साहब अंबेडकर ने हमें संविधान दिया है। वह गलत हाथों में चला जाए तो क्या होगा। कमलनाथ ने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि शिवराज जी की कलाकारी से प्रदेश में निवेश नहीं आने वाला है। मैं चाहता हूं कि मुख्यमंत्री मुंबई जाकर प्रदेश का नाम रोशन करें।

शिवराज सिंह से 18 साल का हिसाब मांगा

कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर निशाना साधते हुए 18 साल के उमके कार्यकाल का हिसाब मांग लिया। उन्होंने कहा शिवराज सिंह अपने 18 साल के कार्यकाल का हिसाब दें मैं भी अपने 16 महीने के कार्यकाल का हिसाब दूंगा। हमने हमारी सरकार के दौरान अच्छी शुरुआत की थी। आज प्रदेश के युवाओं का भविष्य अंधकार में है। कमलनाथ ने ये भी कहा कि बीजेपी केवल जुमला पार्टी नहीं है। आज मध्यप्रदेश को उन्होंने कुपोषण, भ्रष्टाचार तथा बेरोजगार प्रदेश बना दिया।

भारत जोड़ो यात्रा के सक्सेस से मिली सीख

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी देश में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाल रहे हैं। यह यात्रा मध्यप्रदेश से भी गुजरी है। कांग्रेस के सीनियर नेताओं का कहना है कि भारत जोड़ो यात्रा के सक्सेस को देखते हुए एआईसीसी (ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी) से प्रदेश में ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान शुरू करने को कहा गया था। इसलिए राजधानी भोपाल के मुगालिया छाप गांव से शुरुआत की गई है। इस यात्रा को चुनावी प्रचार के आगाज से भी जोड़ा जा रहा है।

यात्रा का मूल उद्देशय

‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ नए और पुराने दोनों मतदाताओं को जोड़ने के मकसद से शुरू किया गया है। मध्यप्रदेश में 18-19 एज ग्रुप में 11 लाख 81 हजार 747 वोटर हो गए हैं, जो आने वाले चुनावों में पहली बार वोट डालेंगे, इसलिए इन पर कांग्रेस का फोकस है। कांग्रेस युवा, महिलाएं, एससी-एसटी और आदिवासी वर्ग पर भी फोकस करेगी। यह अभियान बूथ लेवल तक चलेगा। इसी हिसाब से रूपरेखा तैयार की गई है। नेताओं का कहना है कि अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस से जोड़ा जाएगा। फिलहाल कोई टारगेट तय नहीं है। प्रदेश से लेकर बूथ लेवल तक के नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे बूथ लेवल पर कार्यक्रम करेंगे। कमलनाथ ने भी भोपाल के एक गांव से इसकी शुरुआत की है।

मध्यप्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसको देखते हुए कांग्रेस ने चुनावी शंखनाद कर दिया है वहीं बीजेपी भी पहले से ही लगातार बैठकें करके बूथ लेवल पर फोकस कर रही है तो सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के नेता मंथन में जुटे हैं। हाल ही में हुई बीजेपी कार्यसमिति की मीटिंग में भी चुनावी झलक देखने को मिली थी। अब कांग्रेस भी मैदान में कूद गई है। कांग्रेस का अभियान भी जोरों पर चलता दिखाई देता है। पर जनता किसको पसंद करेगी यह तो जनता के ही हाथ में है।

Divyanshi Singh

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago