होम / भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना! पति, सास और देवर ने महिला के ‘प्राइवेट पार्ट’ को गर्म लोहे की राड से दागा

भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना! पति, सास और देवर ने महिला के ‘प्राइवेट पार्ट’ को गर्म लोहे की राड से दागा

• LAST UPDATED : May 22, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Bhopal Crime, भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक महिला के साथ दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां महिला के ससुरवाल वालों ने उस को चरित्र शंका की वजह गर्म लोहे की रॉड से दाग दिया।

  • भोपाल में महिला के साथ दिल दहला देने वाली घटना
  • परिजनों ने चरित्र शंका में महिला को गर्म लोहे की रॉड से दागा
  • महिला के प्राइवेट पार्ट समेत पूरे शरीर पर दागने के निशान
  • पति, सास और देवर ने की महिला से हैवानियत

बता दें कि महिला को नाजुक हालत में विदिशा के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घटना भोपाल के सूखी सेवानिया थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। 

प्राइवेट पार्ट के साथ-साथ पूरे शरीर पर दागने के निशान

जानकारी मिली है कि पीड़ित महिला के शरीर में प्राइवेट पार्ट के साथ-साथ पूरे शरीर पर दागने के निशान मिले है। बता दें कि महिला के बाल भी काटे गए हैं। दागने के दौरान महिला की साड़ी तक जल गई।

महिला की हालत नाजूक

यह घिनौनी हरकत पति, सास और देवर ने मिलकर कि है। घायल महिला को में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला कि हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानें पूरा मामला

पुलिस ने इस मामले की जांच की है। जिसके चलते पुलिस ने बताया कि  महिला कुछ दिन पहले बिना बताए अपने मायके चली गई थी। मायके जाने को लेकर जब विवाद हुआ तो पति ओमप्रकाश, देवर कल्लू और उसकी सास मिश्रीलाल ने महिला के साथ मारपीट को अंजाम दिया। मारपीट के दौरान तीनों ने मिलकर महिला को लोहे की गर्म राड से दागा। महिला के पूरे शरीर पर अलग-अलग स्थानों पर दाग के निशान पाए गए हैं। मारपीट के दौरान जब महिला चिल्लाने लगी तो आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और महिला को बचाकर उपचार के लिए विदिशा के अस्पताल में भर्ती कराया।

चरित्र संदेह को लेकर  दागी गर्म लोहे की रॉड

पुलिस के अनुसार ससुरवाल वालों को महिला के ऊपर चरित्र संदेह था। जिसके चलते चरित्र उन लोगों ने महिला के साथ हैवानियत की। चरित्र शंका की वजह से महिला को निर्वस्त्र कर गर्म रॉड से दागा गया।

ये भी पढ़ें: जेम्स मारापे के पिएम मोदी के पैर छुने पर एमपी में सियासत गर्म! कांग्रेस ने की आलोचना, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का फूंटा गुस्सा

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox