Heat Wave in Madhya Pradesh
इंडिया न्यूज़, भोपाल:
Heat Wave in Madhya Pradesh होलिका दहन के तुरंत बाद ही मध्य प्रदेश में गर्मी का सितम नजर आने लगा है। हालांकि इस बात की भविष्यवाणी मौसम वैज्ञानिक(meteorologists had already predicted ) पहले ही कर चुके थे कि मार्च के दूसरे हफ्ते में राज्य में गर्मी का कहर देखने को मिल सकता है। पश्चिमी हवाओं के चलते राजस्थान से सटे जिलों में लू भी चलने लगी है। जिसका असर सड़कों पर साफ दिख रहा है। सड़कों से लोग मानो गायब से ही हो गए हैं। यहां सुबह से ही लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो रहे हैं। बता दें कि प्रदेश के अधिकांश जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है।
Heat Wave in Madhya Pradesh
Read More: Youth Drowned in River in Madhya Pradesh छह में से चार डूबे, जानिए कहां हुआ यह हादसा
मध्य प्रदेश के रायसेन(hottest city Raisen of Madhya Pradesh) में सुबह 11 बजे ही पारा 35 डिग्री पहुंच गया है वहीं दोपहर होते-होते 42 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। यही हाल बड़वानी निमाड़ (Badwani Nimad)का भी है यहां तापमान 40 डिग्री होने से लोग गर्मी से बचने के लिए तरल पदार्थों का सहारा लेते दिखाई दे रहे हैं। इसी प्रकार खंडवा ()में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री तक पहुंच गया है।
Read More: Happiness Turns into Mourning in MP तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत
मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने प्रदेशवासियों को सचेत करते हुए एडवाइजरी जारी की है कि अभी दो से तीन दिन तक गर्मी से किसी प्रकार की राहत मिलने वाली नहीं है। इसी बीच लोग भी तपिश से बचने के लिए गन्ने का जूस समेत अन्य ठंडे पेयजल पी रहे हैं। वहीं कुछ लोग आसपास बनी झीलों, तालाबों और नदियों में नहाने के लिए पहुंच रहे हैं। बताते चलें कि पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के कई जिलों से नदी तालाबों में डूबने से खबरें निकल कर सामने आ रही थी। उसके बाद भी प्रशासन की ओर से संभावित दुर्घटना क्षेत्रों पर कोई निगरानी नहीं करना उदासीनता को दर्शा रहा है।
Read More: Weather Update in Madhya Pradesh गर्मी की शुरुआत में ही सताने लगी लू
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…