होम / करोना काल का हीरो दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

करोना काल का हीरो दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

• LAST UPDATED : May 11, 2022

इंडिया न्यूज़, भोपाल: 

भोपाल:  करोना के टाइम पर चर्चा में आये आटो चालक जावेद को ऐशबाग पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपित जावेद कोरोना काल में अपने आटो को एंबुलेंस बनाने को लेकर चर्चा में आया था।

शादीशुदा महिला के साथ लिव-इन में रह रहा था जावेद

वह काफी दिनों से एक शादीशुदा महिला के साथ लिव-इन में रह रहा था। दोनों के बीच में विवाद हुआ तो महिला अपने पति के पास वापस पहुंच गई थी। इस पर आरोपित ने महिला के पति को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

महिला के पति को जान से मारने की धमकी दी थी

ऐशबाग थाना प्रभारी मनीष राज सिंह भदौरिया के मुताबिक 27 साल की महिला शादीशुदा है और निजी काम करती है। उसकी ऐशबाग मे रहने वाले जावेद उफ चांद से दोस्ती थी। जावेद भी पहले से शादीशुदा है। दोनों कुछ माह से लिव-इन में रह रहे थे। इस दौरान दोनों के बीच में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता था। इससे परेशान होकर महिला जावेद का साथ छोड़कर अपने पति के साथ वापस रहने लगी। इस बात से जावेद नाराज हो गया और महिला के पति को जाकर उसने जान से मारने की धमकी दी। इसको लेकर महिला नाराज हो गई और उसने जावेद को घर जाने के लिए कहा। बाद में उसने थाने जाकर जावेद के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने का मामला दर्ज कराया है।

जावेद कोरोना काल में आया था चर्चाओं में

जावेद कारोना काल में उस समय चर्चाओं में आ गया था, जब उसने अपने आटो में आक्‍सीजन सिलेंडर फिट कर इसे एंबुलेंस की तरह इस्‍तेमाल करते हुए मरीजों को अस्‍पताल पहुंचाने लगा था। बाद में उसके इस काम को लेकर जिला प्रशासन ने नियम-विरुद्ध मानते हुए विरोध किया था। उस समय सामाजिक संगठन ने इस नेक काम को करने के लिए उनकी काफी प्रशंसा की थी। अब उनको दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

ये भी पढ़े : राजा भोज एयरपोर्ट पर यात्रियों को मिलेगी ड्यूटी पेड शराब