होम / Bhind: भिंड के राजीव दैपुरिया ने UPSC IES परीक्षा 2022 में ऑल इंडिया रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया जिले व प्रदेश का मान

Bhind: भिंड के राजीव दैपुरिया ने UPSC IES परीक्षा 2022 में ऑल इंडिया रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया जिले व प्रदेश का मान

• LAST UPDATED : December 29, 2022

भिंड: भिंड के राजीव दैपुरिया ने UPSC IES परीक्षा 2022 में ऑल इंडिया में पहली रैंक प्राप्त कर जिले का नाम सम्पूर्ण भारत में रोशन किया है। राजीव को यह सफलता कई प्रयासो के बाद मिली है। परीणाम आने के बाद से राजीव और उनके माता पिता को काभी सम्मान दिया जा रहा है।

बता दे राजीव दैपुरिया प्रायवेट नौकरी करने के साथ ही यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। दैपुरिया ने बताया कि प्रायवेट नौकरी केसाथ परीक्षा की तैयारी आसान नहीं था।  नौकरी करने के बाद जो समय मिलता वह उस समय मे परीक्षा की तैयारी करते थे। उन्हे अगर थोड़ा भी समय खाली मिलता तो वह उसका तैयारी में उपयोग करते थें। यहां तक की ट्रैफिक में जब उन्हे समय मिलता तो वह उसका भी उपयोग फॉर्मूला को अभ्यास करने में करते थे।

UPSC परीक्षा की तैयारी राजीव दैपुरिया वर्ष 2020 से लगातार कर रहे थे। कई बार प्रयास करने के बाद अब सफलता मिली है। भिंड के युवक द्वारा इस उपलब्धि को हासिल करने के उपलक्ष्य में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस प्रतिभा सम्मान समारोह में राजीव दैपुरिया के माता पिता,गुरुजन,परिवारजन सहित समस्त मित्र और वे लोग सम्मलित थे जिन्हें वे अपनी इस सफलता का श्रेय देते है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox