होम / Hingot Yudhː दिवाली पर अनूठी परंपरा, MP में हिंगोट युद्ध में 35 लोग घायल, देंखे VIDEO

Hingot Yudhː दिवाली पर अनूठी परंपरा, MP में हिंगोट युद्ध में 35 लोग घायल, देंखे VIDEO

• LAST UPDATED : November 14, 2023

India News ( इंडिया न्यूज ), Hingot Yudhː मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में दिवाली के अगले दिन हिंगोट युद्ध खेला गया। जिसमें लोग एक दूसरे के ऊपर आग के गोले फेंकते हैं। बताया गया है कि तुर्रा और कलंगी दल के 35 लोग इस युद्ध में बुरी तरह घायल हो गए। BMO डॉ. अभिलाष शिवरिया ने जानकारी दी कि इंदौर शहर से करीब 55 किलोमीटर दूर गौतमपुरा कस्बे में हिंगोट युद्ध खेला गया था। इस युद्ध में 35 लोग बुरी तरह घायल हो गए। यह बताया जा रहा है कि इनमें से एक शख्स के गंभीर रूप से झुलसने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती किया गया, जिसकी हालत अब स्थिर है।

क्या है हिंगोट युद्ध

बता दें कि जानकारी के अनुसार, हिंगोट युद्ध में इस्तेमाल होने वाला हिंगोट कठोर खोल से बनाया जाता है और यह खेल बहुत ही प्रचीन है। जिसे तुर्रा और कलंगी समूह के लोग सालों से निभाते आ रहे हैं। इस युद्ध में लोग एक-दूसरे के ऊपर जलते हुए हिंगोट फेंकते हैं।

हर साल कई लोगों की मौत

इंदौर शहर में हर साल हिंगोट युद्ध के चलते लोगों के घायल होने की खबर भी सामने आई है। बीते सालों में इस खेल के चलते कई लोगों की मौतें हुई है। इस खेल से क्षेत्रीय लोगों की मान्यताएं जुड़ी होने के कारण प्रशासन इसपर प्रतिबंध नहीं लगा पा रहा है।

यह भी पढ़ेंː MP Election 2023: राहुल गांधी का BJP पर हमला, कहा- तोमर…

MP Election 2023: चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस ने

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox