INDIA NEWS (इंडिया न्यूज) Narottam Mishra, MP: कल छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर के नजदीक डीआरजी (जिला रिजर्व गार्ड) के जवानों को ले जा रहे एक वाहन पर आईईडी (IED) हमला कर दिया था। जिसमें 10 जवान शहिद हो गए थें। अब इस मामले को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने छत्तीसगढ़ सरकार को घेरे में लिया है। उन्होंने कहा कि जहां पर कांग्रेस की सरकार है वहां नक्सली हमला कर रहे है। उसके विपरीत जहां भाजपा की सरकार वहां नक्सली मारे जा रहे है।
गृहमंत्री ने कहा कि एक राज्य मध्य प्रदेश औऱ दूसरा राज्य छत्तीसगढ़ है। दोनों राज्यों में दो पार्टियों की सरकार है। एक जगह भाजपा है तो दूसरी जगह कांग्रेस सत्ता में है। मध्य प्रदेश में पिछले एक साल में आठ बड़े नक्सली मारे गए हैं। जिसके लिए हॉक फोर्स को बधाई देता हूं। मध्य प्रदेश में कानून का राज है। यहां जो कोई भी व्यक्ति असंवैधानिक गतिविधि करेगा तो उसे जड़ से उखाड़ दिया जाएगा।
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए गृहमंत्री के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में अचानक यह सब नहीं हो गया है। यह सतत कार्यवाई है। उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि शायद वो भूल गए हैं। हम याद दिला दें कि यह केंद्र और राज्य सरकार का संयुक्त आंदोलन है। इनको को हर मुद्दे में रोटी सेंकने का मौका चाहिए, तो कोशिश करते रहें। यह आपकी मानसिकता को दर्शाता है।