प्रदेश की बड़ी खबरें

पुष्पराजगढ़: बारिश और ओले से सैकड़ो एकड़ फसल हुई बर्बाद, अलर्ट जारी

पुष्पराजगढ़: अनूपपुर जिले में अचानक बदले मौसम के तेवरों से किसानों के चेहरे का रंग उड़ गया है। पुष्पराजगढ़ विकासखंड अंतर्गत कई गांवो में तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलें खराब हो गई है। इसके चलते किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है।

  • रबी फसल को हुआ नुकसान
  • क्षतिपूर्ति की मांग
  • मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रबी फसल को हुआ नुकसान

मौसम मे आये बदलाव ने रबी फसल के गहाई की तैयारियों में व्यवधान पैदा कर दिया है। जिले मे बीते दो दिनो से रह-रह कर गरज और चमक के साथ हो रही बूंदाबांदी ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। जिले के पुष्पराजगढ़ विकासखंड के कई ग्रामों जिनमें करौंदाटोला, भीमकुंडी, सरईटोला में तेज हवा के साथ हुई बारिश के साथ ओलावृष्टि से किसानों की फसलें खराब हो गई है।

क्षतिपूर्ति की मांग

उप सरपंच जगजीवन राम महोबे ने एसडीएम पुष्पराजगढ़ को पत्र लिख कर फसलो की क्षतिपूर्ति दिलाये जाने की मांग की है। जिसमे कहा हैं कि ग्राम पंचायत करौंदाटोला, भीमकुंडी एवं सरईटोला में बारिश के साथ ओले गिरने से खेतों में लगी फसल चना, मसूर, बटरी, अरहर, गेहॅू सहित अन्य फसलो का 50 प्रतिशत नुकसान हुआ हैं। जिसका सर्वे कराकर किसानो को क्षतिपूर्ति दिलाये जाने की मांग की हैं।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक मौसम अभी दो-तीन दिन इसी तरह बना रहेगा। इसके बाद तापमान में फिर उछाल आने की संभावना बन रही है। इसे लेकर विशेषज्ञों ने ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़े- बारिश की वजह से करंट की चपेट में आई दादी और नातिन, दोनों की हुई मौत

shanu kumari

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago