Husband Wife Fight: प्रेमिका से बात करने पर पत्नी ने रोका तो तोड़ दिया हाथ, जानें पूरा मामला
India News MP (इंडिया न्यूज), Husband Wife Fight: MP के बुरहानपुर में जब एक पत्नी ने पति को प्रेमिका से बात करने से रोका तो पति ने महिला का हाथ तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी स्वयं ही महिला को अस्पातल ले गया। पति दिनभर अपनी प्रेमिका से फोन पर बात किया करता था। पत्नी को जब पति की इस हरकत का पता चला तो वह भड़क गयी। दोनों में बहुत दिनों से इस बात पर विवाद चल रहा था।
पति के हाथ तोड़ देने पर पत्नी इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामला दर्ज कर करवाई शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया की वे दोनों छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। महिला की 6 साल पहले अर्जुन सिंह से शादी हुई थी। अर्जुन मजदूरी का काम करता था।काम के सिलसिले में वे दोनों बुरहानपुर आ गए। महिला ने बताया कि कुछ महीनो तक तो सब कुछ ठीक चला, पर फिर उसके पति का गांव की ही एक महिला से प्रेम प्रसंग हो गया। वह दिन रात दूसरी महिला से बाते करता रहता था।
जब महिला को इस बात की जानकारी हुई तो उसने पति तो बहुत समझाया। पत्नी ने दूसरी महिला को भी समझाय और पति से बात न करने की हिदायत दी। जब अर्जुन सिंह को इसका पता लगा तो उसने अपनी पत्नी की जमकर पिटाई कर दी जिस कारण महिला का हाथ फ्रैक्चर हो गया। जब महिला ने उसे रोकने की कोशिश की तो आरोपी पति उसे जान से मरने क धमकी देने लगा। हालंकि पति ने इन सारे आरोपों को झुटला दिया। पति का कहना है की पत्नी का हाथ धक्का लग जाने से टूटा है।इसमें उसकी कोई गलती नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: Nursing Exam Scam: नर्सिंग छात्रों का भविष्य दांव पर, कांग्रेस ने MP सरकार से किये सवाल
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…