होम / IAS Harsh Dixit: राजगढ़ के कलेक्टर हर्ष दीक्षित बने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के निजी सचिव

IAS Harsh Dixit: राजगढ़ के कलेक्टर हर्ष दीक्षित बने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के निजी सचिव

• LAST UPDATED : July 31, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज़), IAS Harsh Dixit: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के कलेक्टर और 2013 बैच के IAS अधिकारी हर्ष दीक्षित को केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण पद मिला है। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने उन्हें केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का निजी सचिव नियुक्त किया है।

3 साल से राजगढ़ के कलेक्टर के रूप में कार्यरत

हर्ष दीक्षित पिछले 3 साल से राजगढ़ के कलेक्टर के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने 7 सितंबर 2021 को यह पदभार संभाला था। इससे पहले वे जबलपुर में अपर कलेक्टर के पद पर थे, जहां उन्होंने वेयरहाउस संचालक की गड़बड़ियों को उजागर कर सुर्खियां बटोरी थीं।

हर्ष दीक्षित पहले भी चर्चा में रह चुके है

हर्ष दीक्षित के करियर में यह पहला मौका नहीं है जब वे चर्चा में आए हैं। एक बार, प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में ग्रामीणों को समझाने के लिए, जब उनकी कार गांव तक नहीं पहुंच पाई, तो वे जनपद CEO के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव पहुंचे थे।

पहले इन पदों पर काम कर चुके है

अपने कार्यकाल के दौरान, हर्ष दीक्षित ने बालाघाट के बैहर में SDO और छतरपुर में जिला पंचायत CEO के रूप में भी काम किया है। उनकी गिनती मध्य प्रदेश के तेजतर्रार और कर्मठ अधिकारियों में होती है।

यह नियुक्ति न केवल हर्ष दीक्षित के लिए, बल्कि मध्य प्रदेश कैडर के लिए भी गर्व की बात है। उम्मीद है कि वे अपने नए पद पर भी अपनी कुशल कार्यशैली का प्रदर्शन करेंगे और केंद्र सरकार की नीतियों को लागू करने में जरुरी भूमिका निभाएंगे।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox