होम / IAS Transfer: मध्य प्रदेश में आधी रात को प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

IAS Transfer: मध्य प्रदेश में आधी रात को प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

• LAST UPDATED : August 11, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज़), IAS Transfer: मध्य प्रदेश सरकार ने रविवार की आधी रात को बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया। इस कार्रवाई में 26 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के तबादले किए गए।

कई जिलों के कलेक्टर बदले

इस फेरबदल में कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। शहडोल, मंडला, राजगढ़, विदिशा, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर और नीमच जिलों में नए कलेक्टर नियुक्त किए गए हैं। भोपाल संभाग के आयुक्त और ग्वालियर नगर निगम आयुक्त के पदों पर भी नए अधिकारी लाए गए हैं।

नए पद सौंपे गए

कई वरिष्ठ अधिकारियों को नए महत्वपूर्ण पद सौंपे गए हैं। संजीव कुमार झा को प्रमुख सचिव बनाया गया है, जबकि उमाकांत उमराव श्रम विभाग के नए प्रमुख सचिव होंगे। सोनाली वायंगणकर को सामाजिक न्याय और दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है।

इस अचानक से हुए फेरबदल में कई अधिकारियों को अलग-अलग विभागों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। यह कदम राज्य के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने और विकास कार्यों को गति देने के लिए उठाया गया है।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox