IAS Transfer
India News MP (इंडिया न्यूज), IAS Transfer: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस बार 3 IAS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिसमें दो जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं।
मंदसौर और कटनी जिले के कलेक्टरों को बदला गया है। दिलीप कुमार यादव को कटनी का नया कलेक्टर बनाया गया है, जबकि अदिति गर्ग को मंदसौर का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, अवि प्रसाद को उप सचिव के पद पर तैनात किया गया है।
यह फेरबदल लोकसभा चुनाव के बाद किए गए प्रशासनिक बदलावों की कड़ी में एक और कदम है। पिछले फेरबदल में, राजेश कुमार राजोरा को मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त दायित्व दिया गया था। साथ ही, उन्हें राजस्व मंडल का अध्यक्ष भी बनाया गया था।
संजय कुमार शुक्ला, जो पहले से ही महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रमुख सचिव हैं, उनको मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई थी। रश्मि अरुण शमी, जो स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव हैं, को आनंद विभाग का प्रमुख सचिव भी बनाया गया था।
Also Read:
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…