होम / IAS Veera Rana: MP की चीफ सेक्रेटरी बनीं वी राणा, 30 साल बाद नारी के हाथ प्रदेश की कमान

IAS Veera Rana: MP की चीफ सेक्रेटरी बनीं वी राणा, 30 साल बाद नारी के हाथ प्रदेश की कमान

• LAST UPDATED : January 18, 2024

India News (इंडिया न्यूज), IAS Veera Rana: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने1988 बैच की IAS वीरा राणा को मुख्य सचिव बनाया है। इससे पहले वो माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष थी। साथ ही मुख्य सचिव का अतिरिक्त पद प्रभार संभाल रही थी। जिसके साथ ही 30 साल बाद राज्य की कमान नारी के हाथ में आ गई है। बुधवार की देर रात सरकार की ओर से वीरा राणा के मुख्य सचिव के पद पर नियुक्ति संबंधी आदेश जारी किए है। 

30 साल बाद महिला के हाथ में कमान

बता दें कि इकबाल सिंह बैस के सेवानिवृत्त होने के बाद वीणा राणा को सरकार ने मुख्य सचिव पद की जिम्मेदार दी गी थी। हाल ही मे विधानसभा चुनाव के समय नवंबर 2023 को मुख्य सचिव इक़बाल सिंह बैस की दूसरी सेवावृद्धि की अवधि समाप्त होते ही चुनाव की आचार संहिता प्रभावी होने के कारण आयोग की सहमति से प्रदेश में उपलब्ध वरिष्ठतम IAS अधिकारी वीरा राणा को मुख्य सचिव का अतिरिक्त पद प्रभार दिया था। मुख्य सचिव के साथ वो माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष का प्रभार अतिरिक्त रूप से देखेंगी।

निर्मला बुच पहली महिला मुख्य सचिव

प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव 1960 बैच की IAS अधिकारी निर्मला बुच थी, जिन्हें सुंदरलाल पटवा की सरकार में मुख्य सचिव बनाया था। अब 30 साल बाद 1988 बैच की IAS अफ़सर वीरा राणा को मुख्य सचिव के पद पर कमान सौंपी है। इस साल मार्च महीने में वे रिटायर भी हो रही है। अब संभावना जताई जा रही है कि लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए वीरा राणा को एक साल की सेवा वृद्धि मिल सकती है। वीरा राणा के रिटायरमेंट से पहले लोकसभा चुनाव घोषित हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें : 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox