प्रदेश की बड़ी खबरें

इंडियन आर्मी में जाने का सपना टूटा तो दे दी जान, जाने पूरा मामला

मध्यप्रदेश: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले से एक खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि इंडियन आर्मी की तैयारी में लगे एक युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। युवक ने सुसाइड करने से पहले अपने सोशल मिडिया प्रोफाइल पर कई स्टेटस भी डाल चुका था। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। अभी शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

  • पेड़ से लटका मिला शव
  • सुसाइड नोट में किया अधूरे सपने का जिक्र
  • दोस्तों ने कहा- हम सब में सबसे आगे था केदार

पेड़ से लटका मिला शव

शिवपुरी जिले के करौंदी क्षेत्र में रहने वाला 21 वर्षीय केदार पाल का सपना था कि वो आर्मी में भर्ती हो जाए। लेकिन लंबे समय से तैयारी करने के बाबजुद भी उसका चयन नही हो पा रहा था। हर दिन केदार सुबह दौरने के लिए जाता था। घटना वाले दिन भी वो हर रोज की तरह दौरने निकला था। लेकिन कुछ देर बाल पुलिस को उसके घर से लगभग 200 मीटर दूर पेड़ पर शव लटका मिला।

सुसाइड नोट में किया अधूरे सपने का जिक्र

मेरे सभी आर्मी वाले भाइयों को जय हिंद, भाइयों पिछले कई दिनों से मैं अपने आपको संभाल नहीं पा रहा हूं। मुझे दिन रात एक ही बात खाई जा रही है। मैं पिछले कई वर्षों से आर्मी की तैयारी कर रहा था, लेकिन कोई फायदा नहीं निकला। मैं अपने आपको संभाल नहीं पा रहा हूं। लव यू आर्मी, जय हिंद भाइयों। बता दें आगामी समय में होने वाली अग्निवीर की भर्ती में केदार अपने ओवर एज के चलते अपना फॉर्म नहीं डाल पाया था। जिससे वो बेहद दुखी था।

दोस्तों ने कहा- हम सब में सबसे आगे था केदार

केदार के दोस्त ने बताया कि हम सब साथ में आर्मी की तैयारी में लगे थें। केदार के दो भाई और दो बहने हैं और उनके पिता किसान हैं। वो बहुत दिनो से तैयारी में लगा था। उसकी दौड़ हम सब में सबसे बेहतर थी। कुछ समय पहले अग्निवीर की भर्ती में भी गया था, लेकिन वहां एज लिमिट के कारण उसे बाहर कर दिया गया था। तब वो बहुत रोया था। हाल ही में उसने एसएसडी-जीडी की परीक्षा दी थी। जिसका परिणाम अब तक नहीं आया है।

ये भी पढ़े- https://indianewsmp.com/madhya-pradesh/a-bus-full-of-49-people-collided-with-a-truck-on-the-way-to-overtake/

shanu kumari

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago